राज निदिमोरू और सामंथा रुथ प्रभु की सीक्रेट वेडिंग पर आया बहन का रिएक्शन, क्या बोलीं शीतल?
राज निदिमोरू की बहन शीतल ने अपने भाई राज और एक्ट्रेस सामंथा की शादी पर एक भावुक नोट लिखा है. उन्होंने फैमिली फोटो शेयर करते हुए कपल को शांति, स्थिरता और प्यार से भरी जिंदगी का आशीर्वाद दिया.
फिल्ममेकर राज निदिमोरू और एक्ट्रेस सामंथा ने हाल ही में कुछ साल की डेटिंग के बाद शादी कर ली. शादी के बाद जहां यह नया कपल अपने जीवन के इस खास पड़ाव को जी रहा है, वहीं राज की बहन शीतल निदिमोरू ने एक फैमिली फोटो शेयर कर दिल को छू लेने वाला लंबा नोट लिखा. यह नोट कपल के प्रति परिवार के गर्व और प्रेम का प्रतीक बन गया है.
शीतल की शेयर की गई फोटो में पूरा निदिमोरू परिवार कैमरे के सामने खड़ा नजर आता है. सभी ने ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट पहना हुआ है, जो संस्कृति, सादगी और एकजुटता की भावना को दर्शाता है. इस तस्वीर में सामंथा और राज एक दूसरे के बगल में खड़े दिखाई देते हैं और हाथ पकड़े हुए नजर आते हैं. फोटो में फैमिली वाइब इतनी साफ झलक रही है कि यह किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं लगती.
सामंथा के लिए ननद शीतल का भावुक नोट
पोस्ट के साथ शीतल ने एक कविता जैसा भावनात्मक संदेश लिखा. उन्होंने बताया कि चंद्रकुंड में शिव पूजा करते समय वह भावुक हो गईं और शिवलिंग को गले लगाते हुए उनके दिल में कृतज्ञता की लहर दौड़ गई. उन्होंने लिखा कि यह दर्द के आंसू नहीं बल्कि शुक्रगुजारी के आंसू थे.
शीतल के शब्दों में, यह शांति और क्लैरिटी का अनुभव उनके दिल को गहराई से छू गया. उन्होंने इसे राज और सामंथा के रिश्ते में एक जेंटल अलाइनमेंट बताया, जो उनके अनुसार किसी दैवीय संयोग जैसा है.
कपल के लिए परिवार का पूरा समर्थन
अपने संदेश में शीतल ने कपल पर गर्व जताते हुए कहा कि वे जिस तरह से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं, वह पूरी शांति, गरिमा और ईमानदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जब दो दिल एक ही दिशा में इरादे के साथ आगे बढ़ते हैं, तो उसी से यह स्थिरता पैदा होती है.
उन्होंने यह भी लिखा कि परिवार उनके साथ पूरी श्रद्धा और खुशी से खड़ा है और हर तरह से उनका समर्थन करता रहेगा. वह पल जब परिवार ने पवित्र ईशा की रस्में एक साथ कीं, उनके लिए बेहद खास रहा और उन्हें याद दिलाया कि कुछ रिश्ते यूं ही नहीं बन जाते, वे शांति के साथ आते हैं.
और पढ़ें
- दिल्ली एमसीडी उपचुनाव परिणाम, वोटों की गिनती शुरू; रेखा गुप्ता पहली अग्निपरीक्षा के लिए तैयार
- करोड़ों की धोखाधड़ी केस के बीच क्यों लंदन जाना चाहते हैं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा? कोर्ट में लगाई गुहार
- तलाकशुदा मुस्लिम महिला को मिला बड़ा अधिकार, शादी में मिला सोना-नकद और उपहार वापस लेने का पूरा हक, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला