मां बनने का आनंद ले रही हूं... सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी पर खोले राज, बताया अब तक कितना बढ़ा वजन

सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने अनुभव फैंस से साझा किए. AMA सेशन में उन्होंने बताया कि उनका वजन 11 किलो बढ़ चुका है और वह इस नए सफर का पूरे दिल से आनंद ले रही हैं.

X
Ashutosh Rai

सामंथा रूथ प्रभु ने मां बनने की तैयारी के बीच सोशल मीडिया पर फैंस से खुलकर बातचीत की. इंस्टाग्राम AMA में उन्होंने प्रेग्नेंसी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. वजन बढ़ने से लेकर ‘मॉम ब्रेन’ और मातृत्व की जिम्मेदारियों तक, सामंथा ने अपने अनुभवों को बेहद सहज अंदाज में साझा किया.

प्रेग्नेंसी को लेकर सामंथा ने क्या कहा?

इंस्टाग्राम AMA के दौरान एक फैन ने बढ़ते वजन की बात कही, जिस पर सामंथा ने बताया कि उनका वजन भी अब तक 11 किलो बढ़ चुका है. एक अन्य फैन ने मां बनने के बाद भूलने की आदत यानी ‘मॉम ब्रेन’ का जिक्र किया तो सामंथा ने कहा कि वह इस अनुभव का इंतजार कर रही हैं. बच्चे को दूध पिलाने, डकार दिलाने और झुलाने जैसी जिम्मेदारियों पर उन्होंने इसे पहले से ही फुल-टाइम नौकरी जैसा बताया. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस दौर का आनंद ले रही हैं, तो उन्होंने कहा कि वह इसे पूरे दिल से महसूस कर रही हैं.

राज निदिमोरु के साथ सामंथा का नया सफर

सामंथा ने हाल ही में वियतनाम से अपने बेबीमून की तस्वीरें भी शेयर की थी, जिनमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप नजर आया. राज निदिमोरु के साथ उनका रिश्ता भी लगातार चर्चा में रहा है. दोनों ने ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम किया था. 2025 में दोनों ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक पारंपरिक योगिक समारोह के जरिए अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था. अब दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं.


‘मा इंटी बंगाराम’ की सफलता के बाद खुशखबरी

सामंथा और राज हाल ही में फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ की सफलता का जश्न भी मना चुके हैं. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सामंथा ने अभिनय के साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाली। राज इसके क्रिएटर थे. फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. इसके बाद सामंथा ने मीडिया से राज के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद की पुष्टि की. अब वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी मदरहुड जर्नी की छोटी-छोटी झलकियां दे रही हैं.