menu-icon
India Daily

माथे पर तिलक और कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां... सलमान के इस राखी लुक ने सबको बना दिया दीवाना

सलमान खान ने बहन अलविरा खान के घर रक्षाबंधन मनाया. बाहर निकलते समय उन्होंने पैपराजी को कलाई पर बंधी रंग-बिरंगी राखियां दिखाईं.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
माथे पर तिलक और कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां... सलमान के इस राखी लुक ने सबको बना दिया दीवाना
Courtesy: X

रक्षाबंधन के मौके पर सलमान खान अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते दिखे. वह बहन अलविरा खान के घर पहुंचे, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. घर से निकलते समय सलमान ने पैपराजी के कैमरों के सामने अपनी राखियां दिखाईं. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

बहन के घर पहुंचे सलमान

सलमान खान रक्षाबंधन के जश्न के लिए अपनी बहन अलविरा खान के घर पहुंचे. बाहर आने के दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिया. इस दौरान सलमान मरून रंग की टी-शर्ट, नीली जींस और काउबॉय हैट में नजर आए. उनके माथे पर तिलक लगा था और दोनों कलाई पर कई रंगों की राखियां बंधी थी. पैपराजी ने जब उनसे राखियां दिखाने के लिए कहा तो सलमान ने मुस्कुराते हुए अपनी कलाई आगे कर दी. उनके इस छोटे से अंदाज ने त्योहार के माहौल को और खास बना दिया.

हेलेन को लगाया गले

रक्षाबंधन के इस पारिवारिक जश्न में सलमान के अलावा कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आए. पैपराजी के एक वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री हेलेन को अलविरा के घर पहुंचते हुए देखा गया, जहां सलमान ने उन्हें गले लगाया. सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी वहां दिखाई दिए. अलविरा खान सलमान की सगी बहन हैं. वह फैशन डिजाइनिंग और फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी रही हैं. अलविरा ने अभिनेता और निर्माता अतुल अग्निहोत्री से शादी की है और वह कई फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं.

सलमान की अगली फिल्म पर भी नजर

काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म SVC63 की शूटिंग में व्यस्त बताए जा रहे हैं. वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का आधिकारिक नाम अभी तय नहीं हुआ है. फिल्म में सलमान के साथ दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा और अनिल कपूर भी नजर आएंगे. यह एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी और इसे 2027 में ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है. ऐसे में रक्षाबंधन के पारिवारिक जश्न के बीच सलमान की फिल्मों को लेकर भी उनके फैंस की नजर बनी हुई है.