सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, 'टार्जन' फिल्म से करेंगे डेब्यू?
साल 2022 में खबरें आई थीं कि सलमान खान शेरा के बेटे आबिर को अपनी फिल्म से लॉन्च करने वाले हैं. उस समय सतीश कौशिक को निर्देशन की जिम्मेदारी दी गई थी. जनवरी 2023 में शूटिंग शुरू होने की बात कही जा रही थी, लेकिन प्रोजेक्ट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.
बॉलीवुड में एक नई चर्चा छिड़ी हुई है. सलमान खान के करीबी और उनके लंबे समय से बॉडीगार्ड रहे गुरुमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के बेटे आबिर सिंह अब फिल्मों में कदम रखने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आबिर सिंह अपनी पहली फिल्म 'टार्जन' से डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में अभिनेता सूरज पंचोली भी नजर आएंगे.
सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस फिल्म को सलमान खान खुद प्रोड्यूस करेंगे या कोई और. लेकिन यह बात जरूर है कि सलमान खान आबिर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की इच्छा पहले भी जता चुके हैं.
'टार्जन' फिल्म से करेंगे डेब्यू?
साल 2022 में खबरें आई थीं कि सलमान खान शेरा के बेटे आबिर को अपनी फिल्म से लॉन्च करने वाले हैं. उस समय सतीश कौशिक को निर्देशन की जिम्मेदारी दी गई थी. जनवरी 2023 में शूटिंग शुरू होने की बात कही जा रही थी, लेकिन प्रोजेक्ट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. मार्च 2023 में सतीश कौशिक का निधन हो गया. उसके बाद यह योजना थम गई लग रही थी. अब फिर से आबिर के डेब्यू की खबर सामने आई है.
Also Read
रिपोर्ट के अनुसार आबिर सिंह 'टार्जन' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेंगे. सूरज पंचोली भी इसमें होंगे. सलमान खान का इस फिल्म से प्रोडक्शन जुड़ाव है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है.
दिलचस्प बात यह है कि 2015 में सलमान खान ने खुद सूरज पंचोली को अपनी फिल्म 'हीरो' से लॉन्च किया था. उस फिल्म में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन सूरज और अथिया दोनों ने अपनी एक्टिंग से ध्यान खींचा था.
सलमान खान कई नए कलाकारों को मौका दे चुके हैं. उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा, जरीन खान, डेजी शाह, साई मांजरेकर, वरीना हुसैन और अपने साले आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च किया. अब आबिर सिंह को भी मौका मिलने वाला है. देखने वाली बात यह होगी कि उनकी पहली फिल्म कैसी प्रतिक्रिया पाती है.
सलमान खान की अपनी फिल्मों की बात करें तो उनके पास दो प्रोजेक्ट्स हैं – 'मातृभूमि' और 'एसवीसी 63', 'मातृभूमि' तैयार है, लेकिन अभी रिलीज डेट का इंतजार है. अपूर्व लाखिया की इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज होना था, लेकिन टाल दी गई. नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है.