'मातृभूमि' से पहले सलमान खान का बड़ा धमाका! कर दिया नई फिल्म का ऐलान, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान ने सोमवार को अपनी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विजेता साउथ के मशहूर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली निर्देशित करेंगे और इसे प्रसिद्ध प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सोमवार को अपनी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विजेता साउथ के मशहूर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली निर्देशित करेंगे और इसे प्रसिद्ध प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे. सलमान ने ट्वीट कर कहा, "दिल, दिमाग, जिगर से... इस अप्रैल से @directorvamshi
 और #DilRaju के साथ." 

'मातृभूमि' से पहले सलमान खान का बड़ा धमाका!

इस ऐलान के साथ ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. कई फैंस ने लिखा, "यही तो हम इंतजार कर रहे थे... भाई!" रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें भरपूर एक्शन, इमोशंस और कमर्शियल मसाला होगा. फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला है, संभवतः 14 अप्रैल से. मुंबई के गोरेगांव में SRPF ग्राउंड पर बड़े सेट तैयार किए जा रहे हैं. 

यह प्रोजेक्ट पैन-इंडिया स्तर का होगा और 2027 के ईद रिलीज के लिए प्लान किया जा रहा है. सलमान के फैंस लंबे समय से उनके एक ऐसे फिल्म की उम्मीद कर रहे थे, जो पुरानी वाली दबंग स्टाइल और वांटेड जैसा एक्शन वापस लाए. फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा हीरोइन के रोल में नजर आएंगी. नयनतारा साउथ सिनेमा की सुपरस्टार हैं और हाल ही में हिंदी सिनेमा में भी अपनी धमाकेदार एंट्री कर चुकी हैं. 

इसके अलावा अनिल कपूर भी फिल्म में एक अहम रोल में होंगे. हालांकि सलमान ने अपने ट्वीट में इन दोनों को अभी टैग नहीं किया है, इसलिए कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. वामशी पेडिपल्ली 'वारिसु' और 'येवाडु' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जो एक्शन और फैमिली ड्रामा का परफेक्ट मिक्स पेश करती हैं. दिल राजू साउथ के सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्में हमेशा बड़े बजट और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू के लिए जानी जाती हैं.

फैंस का रिएक्शन देखते ही बनता है. एक यूजर ने लिखा- 'भाई प्लीज इस फिल्म में 100% दो, स्टोरी जबरदस्त होनी चाहिए, वरना शेल्व कर दो.' दूसरे फैंस कह रहे हैं कि सलमान का नया लुक और स्वैग 60 की उम्र में भी 20 वाले जितना ताजा नजर आ रहा है. चुलबुल पांडे वाली दबंगई और वांटेड सा एक्शन वापस लौटने की उम्मीद जगी है. सलमान की पिछली फिल्मों में कभी-कभी स्क्रिप्ट पर सवाल उठे हैं, इसलिए फैंस इस बार मजबूत कहानी और पूरा डेडिकेशन चाहते हैं.

यह प्रोजेक्ट सलमान खान के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साउथ के टैलेंट के साथ बॉलीवुड का यह कॉम्बिनेशन पैन-इंडिया हिट बना सकता है. वामशी की डायरेक्शन में सलमान का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा, जो फैंस को पुराने जमाने की याद दिलाएगा. दिल राजू की प्रोडक्शन में फिल्म की स्केल बड़ी होने वाली है – भव्य सेट्स, हाई वीएफएक्स और पावरफुल म्यूजिक की उम्मीद है.

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' (बैटल ऑफ गलवान) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस नई घोषणा ने फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर दिया है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चला तो 2027 की ईद पर भाईजान का यह धमाका थिएटर्स में तहलका मचा सकता है.