West Bengal Assembly Election 2026

Saif Ali Khan Divorce: अमृता सिंह से तलाक के बाद सड़क पर आ गए थे सैफ अली खाल! कैसे एलिमनी के पैसों का किया जुगाड़?

Saif Ali Khan Divorce: सैफ अली खान, जिन्हें उनकी शानदार अदाकारी और शाही परिवार के लिए जाना जाता है, ने अपने निजी जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. नवाब पटौदी के बेटे और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के लाड़ले सैफ ने जब पहली पत्नी अमृता सिंह से तलाक लिया था, तब वे गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे थे. 

Social Media
Babli Rautela

Saif Ali Khan Divorce: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान, जिन्हें उनकी शानदार अदाकारी और शाही परिवार के लिए जाना जाता है, ने अपने निजी जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. नवाब पटौदी के बेटे और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के लाड़ले सैफ ने जब पहली पत्नी अमृता सिंह से तलाक लिया था, तब वे गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे थे. 

सैफ अली खान, जिन्होंने 1991 में अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी, 13 सालों के वैवाहिक जीवन के बाद 2004 में अलग हो गए. तलाक के बाद टेलीग्राफ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सैफ ने खुलासा किया था कि उन्हें अमृता को 5 करोड़ रुपये गुजारा भत्ते के तौर पर देने थे. 

तलाक के बाद सड़क पर आ गए थे सैफ!

अपनी बातचीत के दौरान सैफ ने कहा कि उन्हें अमृता को 5 करोड़ रुपये देने हैं, जिसमें से वह 2.5 करोड़ रुपये पहले ही दे चुका हूं. साथ ही, वह अपने बच्चों के 18 साल का होने तक हर महीने 1 लाख रुपये दे रहे थे. उन्होंने कहा कि, वह शाहरुख खान नहीं हैं. उनके पास इतने पैसे नहीं हैं. उन्होंने अमृता को वादा किया है वह बाकी पैसे दे देंगे, भले ही उन्हें मरते दम तक काम करना पड़े.

इस भावुक इंटरव्यू में सैफ ने स्वीकार किया था कि तलाक के बाद उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी कमाया था — ऐड, स्टेज शो और फिल्मों से सब अमृता और उनके बच्चों के लिए दे दिया.  

सैफ अली खान का करियर ग्राफ

हालांकि शुरुआती दिनों में सैफ अली खान का फिल्मी करियर लड़खड़ाया था, लेकिन फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' ने उनके करियर को नई दिशा दी. इसके बाद सैफ ने 'ओमकारा', 'हम तुम', 'लव आज कल', 'तान्हाजी' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी फिल्मों से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया. सैफ अली खान ने 2012 में एक्ट्रेस करीना कपूर से दूसरी शादी की. इस जोड़ी के दो बेटे हैं — तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान. आज सैफ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में संतुलन बनाए हुए हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं.