BRICS 2026

रोहित रॉय ने टेलीविजन को बताया 'डस्टबिन मीडियम', फिल्म स्टार्स से की तुलना

अभिनेता रोहित रॉय ने हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर अपनी खुलकर राय रखी है. मीडिया संग बातचीत के दौरान उन्होंने टीवी को 'डस्टबिन मीडियम' कहकर संबोधित किया.

X
Antima Pal

बॉलीवुड और टेलीविजन दोनों में काम कर चुके अभिनेता रोहित रॉय ने हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर अपनी खुलकर राय रखी है. मीडिया संग बातचीत के दौरान उन्होंने टीवी को 'डस्टबिन मीडियम' कहकर संबोधित किया. रोहित का कहना है कि फिल्म स्टार्स और टीवी एक्टर्स के बीच पब्लिक इमेज और व्यवहार में काफी फर्क दिखता है.

रोहित रॉय ने टेलीविजन को बताया 'डस्टबिन मीडियम'

रोहित ने बताया कि फिल्म अभिनेता जब किसी पब्लिक इवेंट में आते हैं तो उनके अंदाज में स्टाइल, क्लास और गरिमा साफ नजर आती है. वे चाहे फ्रंट भी लगाएं, लेकिन उनका तरीका शानदार, ठंडा और सम्मानजनक होता है. वहीं टीवी एक्टर्स की भीड़ वाले कार्यक्रमों में व्यवहार बिल्कुल अलग होता है. उन्होंने कहा- 'आप टीवी एक्टर्स का कोई जमावड़ा देखें, उनका तरीका देखकर आपको खुद जवाब मिल जाएगा.'

फिल्म स्टार्स से की तुलना

अभिनेता ने जोर दिया कि सेलिब्रिटीज को हमेशा गरिमा और शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए. सिर्फ कैमरे के सामने शोर-शराबा करना या बेवकूफी भरी टिप्पणियां देना सही नहीं है. रोहित का मानना है कि पब्लिक अपीयरेंस में 'हू-हा' करने और बेतुकी बातें कहने से सम्मान नहीं मिलता.


फैशन को लेकर भी उन्होंने दोनों माध्यमों में अंतर बताया. फिल्म स्टार्स कभी-कभी खुले कपड़े पहनते हैं, लेकिन उनमें एक खास स्टाइल और क्लास होती है. कुछ सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज सिर्फ दिखावे से ध्यान खींच लेती हैं, लेकिन असली सम्मान नहीं कमा पातीं.

टेलीविजन में कई साल काम करने के बाद, रोहित ने यह भी कहा कि वे हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे लोगों के सामने खुद को कैसे पेश करते हैं. उन्होंने कहा- 'आपको शालीनता और गरिमा के साथ पेश आना होता है. आप हंगामा नहीं कर सकते और न ही बेवकूफी भरी बातें कर सकते हैं, क्योंकि आपको पता होता है कि पैपराजी वहां मौजूद हैं.'

रोहित रॉय खुद लंबे समय तक टेलीविजन में सक्रिय रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'चुंबक' में काम किया है. उनके इन बयानों से मनोरंजन जगत में चर्चा छिड़ गई है. कई लोग इसे टीवी इंडस्ट्री की सच्चाई बता रहे हैं, तो कुछ इसे विवादित मान रहे हैं.