'गुड्डू पंडित' बन गए पापा, ऋचा चड्ढा ने बेटी को दिया जन्म
Richa Chadha And Ali Fazal Become Parents: मिर्जापुर के 'गुड्डू पंडित' और फुकरे की 'भोली पंजाबन'के घर खुशियों ने दस्तक दी है. दोनों पैरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. कपल ने गुरुवार को यह गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है. इस खुशखबरी को देने से एक दिन पहले कपल ने अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया था.
Richa Chadha And Ali Fazal Become Parents: मिर्जापुर सीरीज में गुड्डू पंडित का रोल निभाने वाले अली फजल व फुकरे मूवी में भोली पंजाबन के रूप में दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाली ऋचा चड्ढा के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है. ऋचा चड्ढा और अली फजल ने मिलकर एक स्टेटमेंट के जरिए मीडिया को यह गुड न्यूज दी है. गुरुवार को इस जोड़ी ने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है.वहीं, इसके एक दिन पहले उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया था.
इस स्टेटमेंट में अली-ऋचा ने कहा कि 'हमें यह खबर देते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कि हमारे घर 16 जुलाई को एक हेल्दी बेटी ने जन्म लिया है. हमारा परिवार इस खुशी से अभिभूत है और हम सभी शुभचिंतकों को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं.' अली और ऋचा इसके साथ ही पहली बार पैरेंट्स बन गए हैं.
एक दिन पहले शेयर किया था फोटो शूट
इस खुशखबरी से एक दिन पहले ऋचा ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने संस्कृत में एक श्लोक भी लिखा था.
'ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥'
अभी हाल ही में ऋचा हीरामंडी वेब सीरीज में नजर आई थीं. इस सीरीज को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बनाया है. ऋचा ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही इस सीरीज का प्रमोशन किया था. वहीं, अली इन दिनों मिर्जापुर 3 में नजर आ रहे हैं, जो अमेजन प्राइम पर 5 जुलाई को रिलीज हुई है.