रवि किशन ने बीच में छोड़ा 'The Alliance', भावुक होकर बोले- 'ड्यूटी का बुलावा आ गया'
रवि किशन इस शो में अपनी लाडली बेटी रीवा के साथ हिस्सा ले रहे थे. पिता-बेटी का प्यारा रिश्ता पूरे शो में छा गया था. दर्शक उनके बॉन्ड को बहुत पसंद कर रहे थे. लेकिन अचानक रवि किशन ने शो छोड़ने का फैसला लिया.
Ravi Kishan Left Alliance Show: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन ने रियलिटी शो 'द अलायंस' को बीच में ही अलविदा कह दिया है. शो छोड़ते समय रवि किशन काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. उनकी बेटी रीवा किशन भी पिता के जाने से टूट गईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं.
रवि किशन ने बीच में छोड़ा 'The Alliance'
रवि किशन इस शो में अपनी लाडली बेटी रीवा के साथ हिस्सा ले रहे थे. पिता-बेटी का प्यारा रिश्ता पूरे शो में छा गया था. दर्शक उनके बॉन्ड को बहुत पसंद कर रहे थे. लेकिन अचानक रवि किशन ने शो छोड़ने का फैसला लिया. शो के एक क्लिप में रवि भावुक होते हुए कहते नजर आ रहे हैं- 'मेरे आंसू पहले किसी ने नहीं देखे हैं. मैं यहां जिस काम के लिए आया था, वो पूरा कर लिया. अब मेरी ड्यूटी का कॉल आ गया है. लोगों ने मुझे वोट दिया है, इसलिए मैं गोरखपुर लौट रहा हूं. यहीं मेरा घर है.'
Also Read
रवि किशन ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभा ली है. अब जनता की सेवा के लिए वापस जाना है. उनके ये शब्द सुनकर हर कोई भावुक हो गया. बेटी रीवा ने रोते हुए कहा- 'वो मेरी शक्ति हैं. अब वो शक्ति मुझसे दूर जा रही है.' पिता की विदाई रीवा के लिए बहुत मुश्किल पल था. शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी रवि किशन के अचानक जाने से दुखी नजर आए.
रवि किशन हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में धमाल मचाया है. हाल में वे सांसद भी चुने गए हैं. शो 'द अलायंस' में उनकी एंट्री दर्शकों के लिए खास थी. पिता-बेटी का साथ देखकर फैंस खुश थे. शो की लोकप्रियता भी बढ़ी थी. भोजपुरी दर्शकों की अच्छी-खासी संख्या जुड़ी थी. अब रवि किशन के जाने के बाद शो की रौनक कुछ फीकी पड़ गई है. कुणाल खेमू इस शो के होस्ट हैं. शो में फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया के कई बड़े नाम शामिल हैं.