रश्मिका मंदाना vs विजय देवरकोंडा नेट वर्थ: संपत्ति, ब्रांड डील और कारों का कलेक्शन... कौन किस पर है भारी?

26 फरवरी को शादी की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ सुर्खियों में है. फिल्मों, ब्रांड डील्स, बिजनेस और लग्जरी एसेट्स के दम पर दोनों सितारे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. दोनों ने तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है. ब्लॉकबस्टर फिल्मों और मजबूत फैन फॉलोइंग की वजह से दोनों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ी है. इसी के साथ उनकी कुल संपत्ति भी चर्चा में आ गई है. 
रश्मिका को फैंस नेशनल क्रश कहते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी पॉपुलैरिटी को दिखाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेट वर्थ 60 से 66 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए यह रकम और बढ़ सकती है.

ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी कमाई का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने स्वारोवस्की, बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP, मीशो और प्लम जैसे ब्रांड्स के साथ काम किया है. कुछ रिपोर्ट्स में निवेश की भी बात कही गई है.

प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन

रश्मिका के पास देश के अलग अलग शहरों में संपत्ति बताई जाती है. बेंगलुरु में उनका एक घर करीब 8 करोड़ रुपये का बताया जाता है. इसके अलावा हैदराबाद, मुंबई, गोवा और कूर्ग में भी उनके घर होने की चर्चा है. उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी Q3, मर्सिडीज बेंज C क्लास, टोयोटा इनोवा और हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ियां शामिल बताई जाती हैं.

विजय देवरकोंडा की कमाई और बिजनेस

विजय देवरकोंडा की अनुमानित नेट वर्थ 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. कहा जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्हें मोटी कमाई होती है. एक डील के लिए वह एक करोड़ रुपये से ज्यादा ले सकते हैं. सोशल मीडिया पोस्ट से भी अच्छी आय होती है. फिल्मों के अलावा वह अपना फैशन ब्रांड राउडी वियर चलाते हैं और हैदराबाद ब्लैक हॉक्स वॉलीबॉल टीम के को ओनर भी हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार विजय के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में करीब 15 करोड़ रुपये का बंगला है. उनके कार कलेक्शन में BMW 5 सीरीज, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो XC90, मर्सिडीज बेंज GLS और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां शामिल बताई जाती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनके पास एक प्राइवेट जेट होने का दावा भी किया गया है.

अनुमानों के अनुसार दोनों की संयुक्त नेट वर्थ करीब 130 करोड़ रुपये बताई जाती है.