रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने शादी के 2 दिन बाद ही फैंस को दिया सरप्राइज, कपल का रोमांस देख नहीं झपक पाएंगे आंखें; Video

हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में शादी रचाई है. अब इसके बाद कपल ने फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है. जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे है.

x
Antima Pal

मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी रचाई. यह खबर पूरे देश में वायरल हो गई. दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रहे थे. शादी के बाद पहली बार पब्लिक में वे उदयपुर एयरपोर्ट पर एक-दूसरे के साथ नजर आए. दोनों ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया. फैंस उनकी खुशी में शामिल हुए. 

अब दोनों की पहली फिल्म 'रणबाली' के मेकर्स ने उन्हें स्पेशल सरप्राइज दिया है. 28 फरवरी 2026 को शनिवार को फिल्म से रोमांटिक ट्रैक 'ओ मेरे साजन' (हिंदी वर्जन) रिलीज किया गया. मूल गाना तेलुगु में 'एंधय्या सामी' है. यह गाना फिल्म के वेडिंग सीन पर आधारित है, जहां विजय का किरदार रणबाली और रश्मिका का जयम्मा है. वीडियो में दोनों की शादी के बाद घर आने की खूबसूरत झलकियां हैं.


मेकर्स ने ट्वीट किया- 'हमारे रणबाली और जयम्मा  साथ में, हमेशा के लिए  उनकी मोहब्बत को सेलिब्रेट करने के लिए यह स्पेशल सरप्राइज.' गाना अजय-अतुल ने कंपोज किया है. इसे श्वेता मोहन और जावेद अली ने गाया है. यह ट्रैक हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुआ है. फिल्म पैन-इंडिया होगी, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

फैंस इस गाने और दोनों की केमिस्ट्री से काफी खुश हैं. एक फैन ने लिखा- 'रणबाली और जयम्मा की केमिस्ट्री अलग ही है.' दूसरे ने कहा- 'यह लव स्टोरी पहले से ही आइकॉनिक लग रही है. प्योर मैजिक' कई यूजर्स ने फ्रेम्स की तारीफ की और कहा कि राहुल संक्रित्यन का डायरेक्शन कमाल का है. फैंस इसे रियल लाइफ मैरिज के साथ जोड़कर और ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं. यह गाना दोनों के लिए जैसे गिफ्ट है. रश्मिका और विजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहले से ही फैंस को पसंद थी, अब रियल लाइफ में शादी के बाद यह और भी स्पेशल हो गई है.

फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें दोनों के किरदारों का इमोशनल और रोमांटिक सफर दिखाया जाएगा. फैंस अब फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स का इंतजार कर रहे हैं. रणबाली के मेकर्स ने शादी के मौके पर यह सरप्राइज देकर फैंस का दिल जीत लिया. रश्मिका और विजय की जोड़ी अब सिल्वर स्क्रीन पर भी 'टुगेदर फॉरएवर' वाली फील दे रही है.