'पाकिस्तानी आर्मी का है आंतकियों से कनेक्शन', रणवीर इलाहाबादिया ने ओसामा की तस्वीर दिखाकर दे दिया ये सबूत!
रणवीर इलाहाबादिया जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, ने पियर्स मॉर्गन के शो पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड पर भारत-पाकिस्तान तनाव पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के आतंकवाद से कथित संबंधों को उजागर किया.
Ranveer Allahbadia Show: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, ने पियर्स मॉर्गन के शो पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड पर भारत-पाकिस्तान तनाव पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के आतंकवाद से कथित संबंधों को उजागर किया. 12 मई 2025 को प्रसारित इस डिबेट में रणवीर ने ओसामा बिन लादेन और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी हाफिज अब्दुल रऊफ की तस्वीरें दिखाईं. उन्होंने कहा- 'मैं सबूत, तथ्य और आंकड़े पेश करने आया हूं. यह वह कहानी है, जिसे दुनिया को जानना चाहिए.'
'पाकिस्तानी आर्मी का है आंतकियों से कनेक्शन'
रणवीर ने पहले ओसामा बिन लादेन की तस्वीर दिखाई और कहा- 'यह वह चेहरा है, जिसे दुनिया पहचानती है.' उन्होंने बताया कि ओसामा को 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में, एक सैन्य अड्डे से महज 800 मीटर दूर पाया गया था. इसके बाद उन्होंने अब्दुल रऊफ की तस्वीर दिखाई, जिसमें वह भारतीय मिसाइल हमलों में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के साथ नजर आए.
Also Read
- 'कोहली-कोहली' बोलकर क्रिकेटर को दी फ्लाइंग Kiss, विराट के रिटायरमेंट पर अवनीत कौर का वीडियो वायरल
- Raid 2 Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार 'रेड 2' ने की अबतक की सबसे कम कमाई, जानें 12वें दिन का कलेक्शन
- 'नींद खुल गई...', 'ऑपरेशन सिंदूर' के पांच दिन बाद आमिर खान का सामने आया पोस्ट, लोगों ने यूं लगा दी क्लास
रणवीर ने कहा- 'यह वह चेहरा है, जिसे भारत पहचानता है.' उन्होंने दावा किया कि यह तस्वीरें पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन देने के सबूत हैं. शो में भारतीय पत्रकार बरखा दत्त, पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना खार और पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर शहजाद गियास शेख भी शामिल थे. रणवीर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा- 'भारत के हमले सटीक, संयमित और जवाबी थे. भारत कभी आक्रामक नहीं रहा है. हम वैक्सीन, दर्शन, इंजीनियर और लीडर निर्यात करते हैं.'
पाकिस्तान दे रहा आतंकवाद को बढ़ावा
उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र करार दिया और कहा कि भारत आतंकवाद से लड़ रहा है, जबकि पाकिस्तान इसे बढ़ावा दे रहा है. रणवीर ने पियर्स मॉर्गन से पूछा- 'आपने तथ्य देखे, इस स्थिति पर आपका क्या विचार है' हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रणवीर की इस डिबेट में मौजूदगी पर सवाल उठाए, उनका कहना था कि इतने गंभीर मुद्दे पर किसी राजनेता को बोलना चाहिए था. फिर भी रणवीर के इस कदम की कई लोगों ने तारीफ की.