जब शूटिंग के वक्त घोड़े से गिरे थे रणदीप हुड्डा, घुटने में हुआ था फ्रैक्चर, एक्टर ने सुनाया किस्सा
रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को आज रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर एक्टर फिल्म की शूटिंग पर हुए उनके साथ हादसे का किस्सा सुनाया है.
Swatantrya Veer Savarkar: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को आज रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर एक्टर फिल्म की शूटिंग पर हुए उनके साथ हादसे का किस्सा सुनाया है. शेयर की गई पोस्ट में देखा जा सकता है कि कैसे रणदीप शूटिंग करते समय घोड़े से गिए गए और उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया था.
जब शूटिंग के वक्त घोड़े से गिरे थे रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने फिल्म को एक साल पूरा होने पर काम करने की यादों को ताजा करते हुए शेयर किया कि शूटिंग के समय घुटने में फ्रैक्चर के साथ काम करना समेत उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. उनके दिमाग में अभी शूट का हर एक सीट याद है. उन्होंने यह भी शेयर किया कि दो साल की चोट के बाद वह आखिरकार अपने काम पर फिर से लग गए हैं.
Also Read
रणदीप ने उन पलों को शेयर करते हुए लिखा, "3 साल पहले मैंने स्वातंत्र्य वीर सावरकर के साथ एक सफर की शुरूआत की, जो पिछले साल इसी दिन रिलीज हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मुझे उन तरीकों से बदल दिया जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था.