Ranbir Kapoor: 'एनिमल' के बाद अब भगवान राम के रूप में नजर आएंगे रणबीर कपूर, फिल्म से आई ये जरुरी जानकारी
Ranbir Kapoor: रणबीर की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ लोगों ने काफी पसंद किया और अब लोग साई के साथ भी इनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं. इसकी शूटिंग फरवरी या फिर मार्च में शुरू होगी.
नई दिल्ली: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं. फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है और साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धमाल मचाया है. अब इस बीच फैंस रणबीर कपूर की अगली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इस कंपनी को मिली VFX की जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि निर्देशक फिल्म में वीएफएक्स से खेलने वाले हैं और इसकी कमान 7 पुरस्कार जीत चुकी VFX कंपनी DNEG को मिला है. यह कंपनी इसके विजुअल अफेक्ट्स को देख रही है. 3डी टेस्ट से लेकर लुक टेस्ट तक सारे काम रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के साथ पूरी हो गई है. अब बस फिल्म की शूटिंग का सबको इंतजार है. बताया जा रहा है कि रणबीर और साई पल्लवी मार्च में शूटिंग शुरू करेंगे. वहीं यश फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू करेंगे.
रणबीर कपूर जहां भगवान राम के रोल में नजर आएंगे वहीं साई पल्लवी सीता माता के रोल में दिखेंगी. इन सब के अलावा यश रावण के रोल में नजर आएंगे. सई पल्लवी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.