'रामायण' ट्रेलर से रणबीर कपूर का सीन लीक? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
'रामायण' फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है. रणबीर कपूर को राम का रोल मिलने के बाद से ही फिल्म की चर्चा आसमान छू रही है. अप्रैल में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर का राम अवतार देखकर लोग हैरान रह गए थे.
Ranbir Kapoor Scene Leaked: सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. एक 11 सेकंड का छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं. नेटिजन्स का कहना है कि ये क्लिप नितेश तिवारी की फिल्म रामायण: पार्ट 1 के ट्रेलर से ली गई है. फिल्म के फैंस इस वीडियो को देखकर काफी एक्साइटेड हैं.
'रामायण' ट्रेलर से रणबीर कपूर का सीन लीक?
वीडियो में रणबीर कपूर का लुक बेहद दिव्य और पावरफुल दिख रहा है. लॉर्ड राम की पोशाक, तीर-धनुष और भावपूर्ण अभिनय ने सबका ध्यान खींच लिया है. कई यूजर्स इसे CinemaCon इवेंट में दिखाए गए ट्रेलर का हिस्सा बता रहे हैं. हालांकि फिल्म की टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि ये क्लिप असली है या नहीं. लेकिन फैंस तो मान चुके हैं कि ये असली लीक है.
Also Read
'रामायण' फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है. रणबीर कपूर को राम का रोल मिलने के बाद से ही फिल्म की चर्चा आसमान छू रही है. अप्रैल में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर का राम अवतार देखकर लोग हैरान रह गए थे. टीजर शेयर करते हुए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लिखा था, 'राम सबसे महान इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा बड़े अच्छे के लिए फैसले लिए. ड्यूटी को डिजायर से ऊपर रखा और बलिदान को खुद से आगे.'
फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. रामायण: पार्ट 1 इस साल दिवाली (2026) पर सिनेमाघरों में आएगी, जबकि पार्ट 2 अगली दिवाली 2027 में रिलीज होगी. खबर है कि फिल्म पर करीब 4000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट खर्च हो रहा है. इतने बड़े बजट और स्टार कास्ट को देखते हुए उम्मीदें भी बहुत ऊंची हैं.