IPL 2026

हनुमान जयंती पर होगा बड़ा धमाका, रामायण से इस भगवान की पहली झलक दिखाएंगे मेकर्स

रणबीर कपूर की मोस्टअवेटेड फि रामायण अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही खबरों में बनी हुई है. रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर सामने आएगा. इस ऐलान के बाद फैंस का उत्साह चरम पर है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: राम नवमी के पावन अवसर पर नमित मल्होत्रा ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि फिल्म में रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन रिलीज किया जाएगा. इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

मेकर्स के अनुसार, इस फिल्म पर कई सालों से काम चल रहा है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि आस्था, जिम्मेदारी और भव्यता का संगम है. नमित मल्होत्रा ने अपने बयान में कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरी श्रद्धा और सावधानी के साथ बनाया जा रहा है, ताकि रामायण की कहानी को सबसे सच्चे और भव्य रूप में दर्शकों के सामने लाया जा सके.

फैंस में जबरदस्त उत्साह

जैसे ही यह घोषणा सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी. कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. कुछ ने तो यह भी कहा कि अब 2 अप्रैल का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है. यह साफ दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच कितना बड़ा क्रेज बन चुका है.

भव्य पैमाने पर बन रही है रामायण

रामायण को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपनी शानदार कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में आधुनिक तकनीक और बड़े विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि इस पौराणिक कथा को नए अंदाज में प्रस्तुत किया जा सके.

इस फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे कलाकार इसमें अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इतनी बड़ी स्टार कास्ट के कारण फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं.