रणबीर-आलिया ने पीएम मोदी को दिया जन्मदिन का बड़ा तोहफा, मुंबई के 20 स्कूलों का करेंगे कायाकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने '#सेवा_संकल्प_अभियान' के तहत मुंबई के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने की घोषणा की है.

X
Sagar Bhardwaj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. अपने संदेश में आलिया ने केवल शुभकामना ही नहीं दी, बल्कि समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक बड़ी सामाजिक पहल से जुड़ने का भी ऐलान किया.

रणबीर के साथ 20 स्कूलों का कायाकल्प

आलिया भट्ट ने घोषणा की कि वह और उनके पति रणबीर कपूर मुंबई के 20 स्कूलों को रिफर्बिश (कायाकल्प) करने का काम करेंगे. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई का बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक माहौल प्रदान करना है. स्थानीय सिफारिशों और जरूरतों के आधार पर इन स्कूलों की स्थिति में सुधार किया जाएगा, जिससे हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.


क्या है सेवा संकल्प अभियान?

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत स्वच्छता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के विभिन्न कार्य आयोजित किए जा रहे हैं. रणबीर और आलिया का यह कदम इसी व्यापक जनभागीदारी अभियान का एक हिस्सा है.