Rana Daggubati Betting App Case: ED के सामने पेश हुए साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती, मनी लॉन्ड्रिंग और बैटिंग एप से जुड़ा है मामला
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती सोमवार को हैदराबाद में ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे. उनसे एक अवैध सट्टेबाजी ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ की जानी थी. राणा जैसे ही अपने दल के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे, वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और फोटोग्राफरों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान मीडियाकर्मी उनसे सवाल पूछने की कोशिश करते रहे, लेकिन अभिनेता ने चुप्पी साधे रखी और कोई जवाब नहीं दिया.
Rana Daggubati Betting App Case: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती सोमवार को हैदराबाद में ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे. उनसे एक अवैध सट्टेबाजी ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ की जानी थी. राणा जैसे ही अपने दल के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे, वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और फोटोग्राफरों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान मीडियाकर्मी उनसे सवाल पूछने की कोशिश करते रहे, लेकिन अभिनेता ने चुप्पी साधे रखी और कोई जवाब नहीं दिया.
ED के सामने पेश हुए साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती
राणा दग्गुबाती, जो अपनी दमदार एक्टिंग और 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस मामले में चर्चा में आ गए हैं. ईडी ने उन्हें कथित तौर पर एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए बुलाया था. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है और राणा की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
Also Read
- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी दिशा वकानी की वापसी? इस तरह डायरेक्टर असित मोदी से मिली 'दयाबेन'
- Mahavatar Narsimha: 'महावतार नरसिम्हा' की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार उड़ान, 16 दिनों में कमाए 175 करोड़ रुपये
- Salman Khan Video: 'दस कदम दूर हो जाओ...', किसे भीड़ से बचाने के लिए पैप्स पर भड़क गए सलमान खान? वीडियो वायरल
जैसे ही राणा कार्यालय के बाहर गाड़ी से उतरे, पत्रकारों ने उनसे सवालों की बौछार कर दी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उनके लिए गाड़ी से कार्यालय तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राणा को शांत और संयमित देखा जा सकता है. उनके प्रशंसक इस मामले को लेकर परेशान हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग और बैटिंग एप से जुड़ा है मामला
ईडी का यह कदम अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों पर नकेल कसने की दिशा में एक और प्रयास माना जा रहा है. राणा से पहले भी कई हस्तियां ऐसी जांच का हिस्सा रह चुकी हैं. फिलहाल यह देखना बाकी है कि इस मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं और राणा का पक्ष क्या सामने आता है. उनके प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि यह मामला जल्द सुलझेगा और उनका पसंदीदा सितारा इस विवाद से बाहर निकलेगा.