IPL 2026

रणबीर कपूर का 'राम' अवतार देख कायल हुए स्टार्स, करण जौहर से लेकर बिपाशा बसु तक ने यूं की तारीफ

'रामायण' फिल्म का पहला टीजर जारी हो गया है. रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपने  दी है. हालांकि आम लोगों की राय मिली-जुली रही, लेकिन करण जौहर, सिद्धार्थ आनंद और अन्य सेलिब्रिटीज ने रणबीर के लुक की खूब तारीफ की है.

x
Antima Pal

मुंबई: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'रामायण' फिल्म का पहला टीजर जारी हो गया है. रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपने  दी है. हालांकि आम लोगों की राय मिली-जुली रही, लेकिन करण जौहर, सिद्धार्थ आनंद और अन्य सेलिब्रिटीज ने रणबीर के लुक की खूब तारीफ की है.

रणबीर कपूर का 'राम' अवतार देख कायल हुए स्टार्स

टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के दिव्य रूप में नजर आ रहे हैं. यह छोटा सा ग्लिम्प्स रामायण की भव्यता को झलकाता है. करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- Cannot wait!!!! रणबीर कपूर भगवान राम को दिव्य श्रद्धा और पवित्रता के साथ जोड़ रहे हैं. उनके नाम सुनते ही मुड़ने का आखिरी मोमेंट इस शानदार फर्स्ट लुक का सबसे खास हिस्सा है.'

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं. यह फिल्म वाल्मीकि रामायण की मूल भावना को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश है. रणबीर कपूर राम बन रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं. यश रावण का किरदार निभाएंगे और सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में दिखाई देंगे. टीजर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग रणबीर के लुक को दिव्य बता रहे हैं, तो कुछ लोग अभी और इंतजार करने की बात कर रहे हैं. लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गजों की तारीफ से फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

हनुमान जयंती जैसे पावन दिन पर इस टीजर के आने से राम भक्तों और सिनेमा प्रेमियों में खास उत्साह है. अब सबकी नजर फिल्म के पूरे ट्रेलर और दिवाली रिलीज पर टिकी हुई है. 'रामायण' जैसी महाकाव्य कथा को आधुनिक तरीके से पेश करने वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है.