रामायण में नहीं होगी ‘राम-रावण’ की टक्कर, कन्नड़ सुपरस्टार ने खोल दिए भेद, रणबीर से भिड़ने के लिए करना होगा इंतजार
नितेश तिवारी की डायरेक्टेड रामायण पार्ट 1 को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. यश ने बताया कि इस फिल्म के पहले भाग में वह और रणबीर कपूर एक साथ स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगे.
मुंबई: रामायण पार्ट 1 साल 2026 की सबसे बड़ी और मोस्टअवेटेड फिल्मों में गिनी जा रही है. इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. यह कास्टिंग ही दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है.
हाल ही में एक इंटरनेशनल इवेंट के दौरान यश ने फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म के पहले पार्ट में उनका और रणबीर कपूर का कोई भी सीन साथ में नहीं होगा. यश ने कहा कि यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है. पहले भाग में राम और रावण दोनों की अपनी अपनी दुनिया और कहानी दिखाई जाएगी. इसलिए दोनों किरदार एक साथ स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगे.
ऑफ स्क्रीन बनी शानदार केमिस्ट्री
हालांकि ऑन स्क्रीन दोनों साथ नहीं दिखेंगे, लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों के बीच अच्छी समझ और सम्मान है. यश ने बताया कि वह और रणबीर कई बार मिल चुके हैं और उनके बीच एक अच्छा प्रोफेशनल रिश्ता है. उन्होंने रणबीर को एक शानदार अभिनेता बताया और कहा कि दोनों का मकसद इस फिल्म को बेहतरीन बनाना है.
Ranbir and Yash do not share any scenes in Ramayana: Part 1.
by u/GiveMeSomeSunshine3 in BollyBlindsNGossip
रावण के किरदार में नया नजरिया
फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी इस कहानी को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. खास बात यह है कि रावण के किरदार को एक अलग नजरिए से दिखाया जाएगा. रणबीर कपूर ने भी यश के इस किरदार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रावण के रोल के लिए जिस तरह की मौजूदगी और प्रभाव चाहिए, वह यश में साफ नजर आता है. इस फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं. साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी. वहीं सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.
रामायण पार्ट 1 को 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को ग्लोबल स्तर पर रिलीज करने की योजना है, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक भी पहुंचे.