menu-icon
India Daily

राम चरण ने बर्थडे पर फैंस को दिया ग्रैंड सरप्राइज! 'पेड्डी' से दिखाई पहली झलक, दमदार कुश्ती अवतार में दिखे एक्टर

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. जी हां एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' से पहली झलक रिवील कर दी है. इस लुक में एक्टर कुश्ती अवतार में दिखाई दे रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
राम चरण ने बर्थडे पर फैंस को दिया ग्रैंड सरप्राइज! 'पेड्डी' से दिखाई पहली झलक, दमदार कुश्ती अवतार में दिखे एक्टर
Courtesy: x

मुंबई: मेगा पावर स्टार राम चरण का आज 41वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'पेड्डी' के मेकर्स ने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है. फिल्म से राम चरण का नया लुक 'पेड्डी पहलवान' के रूप में जारी किया गया है. इस ग्लिंप्स में एक्टर को पूरी तरह बदल चुके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ कुश्ती के मैदान में देखा जा सकता है.

राम चरण ने बर्थडे पर फैंस को दिया ग्रैंड सरप्राइज!

वीडियो में राम चरण लंबे बाल बांधे, तगड़ा शरीर और दमदार लुक के साथ नजर आ रहे हैं. वे गदा उठाते, बोरे फेंकते और भारी बारिश में कुश्ती लड़ते दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में तगड़ा वॉइसओवर भी है, जो कहता है कि कुश्ती कोई खेल नहीं, बल्कि जंग है. फैंस इस लुक को देखकर काफी उत्साहित हैं. 

इससे पहले फिल्म के ऐलान वीडियो और गानों में राम चरण को गांव के क्रिकेटर के रूप में दिखाया गया था. अब इस नए ग्लिंप्स के साथ कहानी कुश्ती की तरफ मुड़ती दिख रही है. लगता है कि फिल्म में उनका किरदार गांव के क्रिकेटर से पहलवान बनने की यात्रा तय करता है. यह ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में

फिल्म 'पेड्डी' एक बड़ा स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है. इसे बूची बाबू साना निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने पहले 'उप्पेना' जैसी हिट फिल्म दी है. फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. संगीत ए.आर. रहमान दे रहे हैं. कहानी 1980 के दशक की है और इसमें ग्रामीण खेलों, संघर्ष और मेहनत पर जोर है.

एक्शन सीक्वेंस शूट करते समय राम चरण को लगी थी चोट

जन्मदिन से ठीक पहले ही राम चरण शूटिंग के दौरान छोटी चोटिल हो गए थे. मंगलवार को एक्शन सीक्वेंस शूट करते समय उनकी आंख के ऊपर चोट लगी. उन्हें चार टांके लगे. हालांकि उनकी टीम ने साफ किया कि चोट आंख में नहीं, बल्कि आंख के ऊपर है और आंख पूरी तरह ठीक है. राम चरण ने छोटी चोट के बावजूद शूटिंग जारी रखी और ब्रेक नहीं लिया. उनकी मेहनत की तारीफ हो रही है.

30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बता दें कि 'पेड्डी' को शुरू में 27 मार्च 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया. फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी और बड़े स्क्रीन पर देखने लायक होने वाली है. राम चरण के इस नए अवतार ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कई लोग उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हैं.