'बारात लेकर इंडिया आना है या दुबई?', पाकिस्तान की बहू बनेंगी राखी सावंत? 46 की उम्र में PAK के डोडी खान से रचाएंगी शादी!

राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वह अपने भावी पति डोडी खान को लेकर चर्चा में हैं. राखी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पाकिस्तान जा रही हैं और वहां पाकिस्तानी एक्टर और फिल्म मेकर डोडी खान से शादी करने की योजना बना रही हैं.

Social Media
Babli Rautela

Rakhi Sawant: अपने बेबाक बातों और हरकतों की वजह से खबरों में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वह अपने भावी पति डोडी खान को लेकर चर्चा में हैं. राखी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पाकिस्तान जा रही हैं और वहां पाकिस्तानी एक्टर और फिल्म मेकर डोडी खान से शादी करने की योजना बना रही हैं. राखी ने बताया कि उनकी शादी इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार पाकिस्तान में होगी, जबकि रिसेप्शन भारत में होगा. हनीमून के लिए वह स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाने का विचार कर रही हैं, और उनका कहना है कि वे दुबई में सेटल होंगे.

कौन हैं डोडी खान ?

डोडी खान एक पाकिस्तानी एक्टर, फिल्म मेकर और मॉडल हैं. उनका इंस्टाग्राम बायो भी कहता है कि वह फिटनेस फ्रीक हैं और सार्वजनिक व्यक्ति के तौर पर काम करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक पुलिस अधिकारी भी हैं. हाल ही में, डोडी ने राखी के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह राखी का पाकिस्तान में स्वागत करते हैं और उनके साथ शादी के बारे में मजाक करते हुए कहते हैं, 'बारात लेकर इंडिया आना है या दुबई?' इस पर राखी ने जवाब दिया, 'मैं आप सभी दोस्तों से प्यार करती हूं. मैं आप सभी से हर हालत में प्यार करती हूं.'

अगर यह शादी सच होती है, तो यह राखी की तीसरी शादी होगी. इससे पहले, उन्होंने रितेश से शादी की थी, जिनसे उनका 2022 में तलाक हो गया था. फिर उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से शादी की, लेकिन बाद में उनसे भी अलग हो गईं. राखी के फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह शादी कितनी सच्ची है और क्या यह डोडी के साथ उनका नया जीवन शुरू होगा.