'अगर मैं आपकी चड्ढी का नाड़ा...', CM नीतीश कुमार द्वारा युवती का हिजाब खींचने पर बौखलाई राखी सावंत, देखें वीडियो में कैसे उतारा गुस्सा
राखी सावंत हमेशा अपने बिंदास और मजेदार बयानों से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. चाहे कोई पॉलिटिकल इश्यू हो या सोशल मीडिया पर ट्रेंड, राखी कभी चुप नहीं रहतीं. इस बार उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब वाले विवाद पर अपना गुस्सा निकाला है. राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपने बिंदास और मजेदार बयानों से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. चाहे कोई पॉलिटिकल इश्यू हो या सोशल मीडिया पर ट्रेंड, राखी कभी चुप नहीं रहतीं. इस बार उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब वाले विवाद पर अपना गुस्सा निकाला है.
राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नीतीश जी की पहले तारीफ करती हैं और फिर उन पर भड़क जाती हैं. यह वीडियो देखकर फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं, लेकिन साथ ही सोचने पर मजबूर भी. दरअसल नीतीश कुमार ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींच दिया था, जिसके बाद से हर कोई उनपर जमकर गुस्सा निकाल रहा है. विपक्षी पार्टियां इसे लेकर उन पर हमला बोल रही हैं.
वीडियो में बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत बड़े ही फनी अंदाज में अपनी बात शुरू करती हैं. वे कहती हैं, 'दोस्तों नमस्ते, नीतीश कुमार जी नमस्ते, चरण स्पर्श. आपका हाथ मेरे सिर पर रहे, आशीर्वाद दीजिए नीतीश कुमार जी. मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, बहुत इज्जत करती हूं, आपसे बहुत प्यार करती हूं. आप बहुत अच्छे नेता हैं, बहुत अच्छे पिता हैं हैं. लेकिन ये आपने क्या कर दिया नीतीश जी, क्या कर दिया नीतीश जी आपने?'
'अगर मैं आपकी धोती खींच लूं...'
फिर राखी का गुस्सा फूट पड़ता है. वे कहती हैं कि नीतीश जी को महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. राखी ने तो यहां तक कह दिया, 'अगर आपके पास मैं आती हूं और पूरे ऐसे सारे बाजार में, सबके सामने अगर मैं आपकी धोती खींच लूं, आपकी चड्डी का नाडा खींच लो, कैसा महसूस होगा आपको?' यह बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया. राखी ने आगे कहा कि हिजाब महिलाओं की पसंद है और किसी को इसमें दखल नहीं देना चाहिए. उन्होंने नीतीश जी से अपील की कि वे अपने बयान पर दोबारा विचार करें.
राखी का यह अंदाज हमेशा की तरह एंटरटेनिंग है – कभी सीरियस, कभी फनी. राखी सावंत की जिंदगी खुद एक रोलरकोस्टर है. बिग बॉस से लेकर अपनी शादियों तक, वे हमेशा चर्चा में रहती हैं. हाल ही में वे अपनी फिटनेस और सोशल मीडिया रील्स से फैंस को इंस्पायर कर रही थीं. लेकिन पॉलिटिकल मुद्दों पर उनका कमेंट हमेशा वायरल हो जाता है. नीतीश कुमार के मामले में भी यही हुआ. कुछ लोग राखी की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने महिलाओं की आवाज उठाई, तो कुछ कह रहे हैं कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है.