बिग बॉस के लिए राजेश खन्ना को किए गए थे 3.5 करोड़ रुपये ऑफर, फिर इस वजह से काका ने कर दिया था रिजेक्ट
हाल ही में एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना की कथित गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी ने बताया कि राजेश खन्ना बिग बॉस करना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि इससे वह 'बेहतर इंसान' बन सकते हैं. उन्हें प्रति एपिसोड 3.5 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे. लेकिन बाद में उन्होंने इसे ठुकरा दिया था.
Rajesh Khanna News: राजेश खन्ना की कथित गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी ने बताया कि जब राजेश खन्ना ने बिग बॉस में शामिल होने की इच्छा जताई तो वह हैरान रह गईं. अनीता आडवाणी ने बताया कि कैसे उन्होंने राजेश खन्ना को यह बताया कि शो कैसे चलता है और सभी घरवालों को घर के कामों में हिस्सा लेना पड़ता है.
बिग बॉस के लिए राजेश खन्ना को किए गए थे 3.5 करोड़ रुपये ऑफर
1966 में आई फिल्म आखिरी खत से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले राजेश खन्ना को अक्सर बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता था. राजेश खन्ना ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, हालांकि, अपने जीवन के आखिरी दौर में उनका स्टारडम कम हो गया. अपने स्टारडम को फिर से पाने के लिए राजेश खन्ना ने एक बार रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने के बारे में भी सोचा.
Also Read
अनीता आडवाणी ने बताया कि कैसे उन्होंने राजेश खन्ना को बताया कि "मैंने उनसे कहा 'वहां बर्तन मांजवते हैं. उन्होंने कहा, 'मेरे से भी मंझवाएंगे? मैंने कहा, 'नहीं, आपसे तो शायद नहीं.' मैंने उनसे कहा, 'वहां खाना भी नहीं मिलता ठीक से', बता दें, 2012 में राजेश खन्ना के निधन के बाद अनीता आडवाणी ने शो में हिस्सा लिया था.