West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

Rajeev Khandelwal: 'नए लोगों को काम देने से कतराते हैं', फिल्म निर्माताओं को लेकर राजीव खंडेलवाल का बड़ा बयान

Rajeev Khandelwal: राजीव खंडेलवाल ने साल 2008 में फिल्म 'आमिर' से डेब्यू किया था जिसको डायरेक्ट राज कुमार गुप्ता ने किया था.

India Daily Live

नई दिल्ली: टीवी के जाने-माने अभिनेता राजीव खंडेलवाल इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इन्होंने अपनी एक्टिंग से कई लोगों के दिलों पर राज किया है. राजीव खंडेलवाल ने साल 2008 में फिल्म 'आमिर' से डेब्यू किया था जिसको डायरेक्ट राज कुमार गुप्ता ने किया था.

अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर अभिनेता ने बात की

अभिनेता इन दिनों करण जौहर की सीरीज 'शोटाइम' में दिखाई देने वाले हैं. हाल ही में, सीरीज 'शोटाइम' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला. हाल ही में, एक बातचीत के दौरान राजीव ने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि टीवी के फेमस एक्टर होने के बावजूद भी निर्माता उनको काम देना नहीं चाहते थे.

राजीव ने कहा कि 'जब मैं अपनी पहली फिल्म 'आमिर' कर रहा था, तो उस वक्त अनुराग कश्यप ने कई निर्माताओं से मेरे लिए बात की लेकिन कोई भी तैयार नहीं हो रहा था, जबकि उस वक्त मैं टीवी का जाना-माना चेहरा था. अनुराग कश्यप ने उनसे कहा कि, 'मैं हर जगह गया और मैंने कहा कि मेरे यहां राजीव खंडेलवाल हैं, जो टीवी पर बहुत फेमस है. सभी निर्माताओं का कहना था कि हम लोकप्रिय नहीं चाहते, भले ही वे टीवी अभिनेता क्यों न हो, क्योंकि यह शायद हमारे लिए यह ठीक नहीं है.'

राजीव पर था अनुराग को विश्वास

वहीं जब अनुराग कश्यप विकास बहल से मिले तब उन्होंने उनसे कहा कि तुम राजीव को क्यों लेना चाहते हो क्योंकि वह टीवी एक्टर है और उसका बजट कम है? इस पर अनुराग कश्यप बोले ऐसा नहीं है मुझे उस पर विश्वास है वह बहुत अच्छा एक्टर है.