menu-icon
India Daily

फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए जिंदगी के नए सफर की शुरुआत का ऐलान किया.

babli
Edited By: Babli Rautela
फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Courtesy: Instagram

मुंबई: रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवाद नहीं बल्कि उनकी शादी है. बिग बॉस 18 और द 50 जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके रजत ने अचानक शादी करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. रजत दलाल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. एक फोटो में वह अपनी पत्नी का हाथ थामे दिखे, तो दूसरी में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आए.

तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी. शादी का सेटअप बेहद शानदार और खूबसूरत नजर आया. जयमाला की रस्म की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है.

खास कैप्शन ने खींचा ध्यान

इन तस्वीरों के साथ रजत दलाल ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा कि यह उनके जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत है. इस एक लाइन ने फैंस का दिल जीत लिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

रजत दलाल का नाम हाल ही में चाहत पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों के लिंकअप की खबरें लगातार सामने आ रही थीं, लेकिन इन अफवाहों के बीच रजत की शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया.

सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां

रजत दलाल की शादी की खबर सामने आते ही टीवी और रियलिटी शो इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं. निक्की तंबोली, ऐश्वर्या शर्मा, एलिस कौशिक और शिव ठाकरे जैसे सितारों ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की. कई फैंस ने भी उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं.

रजत दलाल अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. रियलिटी शो में उनके विवाद और खासकर प्रिंस नरूला के साथ उनकी बहस काफी चर्चा में रही थी. हालांकि शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, लेकिन उनकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसी वजह से फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं.