शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर सुनकर आया था सुसाइड करने का ख्याल, मुश्किल दिनों को याद कर इमोशनल हुए राज कुंद्रा
राज कुंद्रा ने बताया कि जेल में वे पहले से ही बहुत परेशान थे. परिवार से दूर, मुश्किल हालात में वो किसी तरह खुद को संभाल रहे थे. तभी अचानक मीडिया में खबर आई कि शिल्पा शेट्टी उनसे तलाक लेने वाली हैं. राज ने कहा- 'बहुत टूटा हूं, मैं मैनेज कर रहा था. एक दिन मीडिया से खबर आई कि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा को छोड़ रही हैं, तलाक दे रही हैं.'
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे मुश्किल दिनों के बारे में खुलकर बात की. 2021 में अश्लील फिल्मों के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा उस समय आर्थर रोड जेल में थे. वहां उन्होंने एक ऐसा अनुभव बताया जो सुनकर किसी का भी दिल पिघल जाए.
आया था सुसाइड करने का ख्याल
राज ने बताया कि जेल में वे पहले से ही बहुत परेशान थे. परिवार से दूर, मुश्किल हालात में वो किसी तरह खुद को संभाल रहे थे. तभी अचानक मीडिया में खबर आई कि शिल्पा शेट्टी उनसे तलाक लेने वाली हैं. राज ने कहा- 'बहुत टूटा हूं, मैं मैनेज कर रहा था. एक दिन मीडिया से खबर आई कि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा को छोड़ रही हैं, तलाक दे रही हैं.'
मुश्किल दिनों को याद कर इमोशनल हुए राज कुंद्रा
यह खबर सुनते ही राज की हालत खराब हो गई. उन्होंने बताया कि उस रात उन्हें नींद नहीं आई. वो बार-बार सोचने लगे कि जिंदगी का मकसद क्या है. उनके लिए परिवार और पत्नी ही सब कुछ थे. राज ने साफ कहा- 'जेनुइनली फेल्ट लाइक सुसाइड कर दूं.' यानी उन्हें सच में आत्महत्या करने का ख्याल आने लगा था.
Also Read
अगले दिन जब राज ने शिल्पा से फोन पर बात की तो स्थिति बदल गई. शिल्पा ने तुरंत उन्हें आश्वासन दिया कि ये सब झूठी खबरें हैं. उन्होंने कहा कि वो राज के साथ हैं और उन पर पूरा भरोसा है. शिल्पा की बातों ने राज को राहत दी और वो फिर से हिम्मत जुटा पाए. जेल की हालत भी काफी खराब थी. राज ने बताया कि वहां का खाना वे मुश्किल से खा पाते थे. करीब 63 दिनों तक उन्होंने सिर्फ पारले-जी बिस्किट और पानी पर गुजारा किया. इस दौरान उनका वजन 17-18 किलो कम हो गया था.