US Israel Iran War

ये है बॉलीवुड की महाफ्लॉप एक्ट्रेस... चार साल बाद कर रही हैं कमबैक की तैयारी, बोलीं -ज्यादा नखरे नहीं कर सकती

करीब चार साल के लंबे ब्रेक के बाद राइमा सेन एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. उन्होंने इंडस्ट्री की सच्चाई, नेपोटिज्म और अपने करियर के उतार चढ़ाव पर खुलकर बात की है.

X
Babli Rautela

मुंबई: करीब चार साल तक हिंदी फिल्मों से दूर रहने के बाद अब राइमा सेन फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. उनकी पिछली फिल्म माई 2022 में आई थी और उसके बाद उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया. अब वह अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी उत्साहित हैं.

राइमा का कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लौटना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन इस बार वापसी में थोड़ा ज्यादा समय लग गया. उन्होंने माना कि इंडस्ट्री में लगातार बने रहना आसान नहीं होता और इसके लिए धैर्य और मेहनत दोनों की जरूरत होती है.

4 साल के ब्रेक के बाद कमबैक करेंगी राइमा सेन

राइमा सेन अपने करियर के 26 साल पूरे कर चुकी हैं. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत फिल्म गॉडमदर से की थी, जिसमें उनके साथ शबाना आजमी जैसी दिग्गज कलाकार थीं. अब वह निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म फैमिली बिजनेस की तैयारी कर रही हैं, जो इसी साल रिलीज हो सकती है. अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह उस समय काफी नर्वस रहती थीं. शूटिंग पर जाने से पहले डर लगता था, लेकिन उन्होंने खुद को मौका देने का फैसला किया और वहीं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा.

परिवार ने नहीं दिलाया कोई शॉर्टकट

राइमा सेन मशहूर फिल्म परिवार से आती हैं. उनकी मां Moon Moon Sen और दादी Suchitra Sen अपने समय की बड़ी स्टार रही हैं. इसके बावजूद उनके माता पिता ने उन्हें कभी इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने के लिए किसी से सिफारिश नहीं की. राइमा ने बताया कि उन्हें हमेशा खुद अपना रास्ता बनाने के लिए कहा गया. उनके अनुसार यही वजह रही कि उन्होंने अपने अनुभवों से सीखा और एक मजबूत कलाकार बन पाईं.

राइमा सेन का कहना है कि पहले वह हर तरह के रोल के लिए तैयार रहती थीं. जो भी मौका मिलता था, उसे स्वीकार कर लेती थीं. लेकिन अब समय के साथ उनका नजरिया बदल गया है. अब वह ज्यादा जिम्मेदारी से फैसले लेती हैं. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि बॉलीवुड में वह बहुत ज्यादा चुनिंदा होने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि यहां प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा है.