बर्थडे पार्टी में शहनाज गिल के साथ हाथों में हाथ डाले बाहर निकले राघव जुयाल, वायरल हुआ वीडियो!

वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी खत्म होने के बाद राघव और शहनाज साथ-साथ बाहर निकल रहे हैं. राघव ने शहनाज का हाथ थामा हुआ है. शहनाज को फैंस की भीड़ ने घेर लिया था, जिससे वह बाहर निकलने में परेशान हो रही थीं. तभी राघव ने उनका हाथ खींचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. यह देखकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए.

X
Antima Pal

Raghav Juyal Birthday Party: टीवी और बॉलीवुड के मसखरे राघव जुयाल ने अपनी बर्थडे पार्टी धूमधाम से मनाई. गुरुवार रात मुंबई में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही शहनाज गिल और राघव जुयाल की जोड़ी. दोनों पार्टी से निकलते हुए हाथों में हाथ डाले नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बर्थडे पार्टी में शहनाज के साथ हाथों में हाथ डाले बाहर निकले राघव 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी खत्म होने के बाद राघव और शहनाज साथ-साथ बाहर निकल रहे हैं. राघव ने शहनाज का हाथ थामा हुआ है. शहनाज को फैंस की भीड़ ने घेर लिया था, जिससे वह बाहर निकलने में परेशान हो रही थीं. तभी राघव ने उनका हाथ खींचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. यह देखकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए.


राघव और शहनाज की जोड़ी की चर्चा तब से शुरू हुई थी जब दोनों फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ नजर आए थे. फिल्म के दौरान दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री दिखी थी, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें जोरों पर आ गई थीं. हालांकि अब तक दोनों ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इस बर्थडे पार्टी में साथ दिखना और हाथ थामकर चलना इन अफवाहों को फिर से तूल दे रहा है.

पार्टी में सिर्फ शहनाज ही नहीं, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हुए. आर्यन जब पार्टी से बाहर निकले तो फैंस ने उन्हें घेर लिया. एक फैन तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में गिर गया. आर्यन और उनका बॉडीगार्ड तुरंत मदद को पहुंचे और फैन को उठाया. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

राघव जुयाल की पार्टी सितारों से सजी हुई थी. 'किल' फेम राघव इन दिनों अपनी डांसिंग और एक्टिंग स्किल्स के लिए चर्चा में रहते हैं. वहीं शहनाज गिल 'बिग बॉस' के बाद अपनी पॉपुलैरिटी के पीक पर हैं. दोनों की दोस्ती या रिलेशनशिप को लेकर फैंस काफी क्यूरियस हैं. पार्टी की तस्वीरों और वीडियो में राघव काफी खुश नजर आए. उन्होंने अपने फैंस और दोस्तों का शुक्रिया भी अदा किया. शहनाज ने भी पार्टी का मजा लिया और फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई.