यूट्यूबर निहारिका एनएम को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल? वायरल तस्वीरों से मची सनसनी
राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर निहारिका के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में राघव निहारिका को पीछे से गले लगाए मुस्कुरा रहे हैं, तो दूसरी में दोनों मजेदार पोज में नजर आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने सिर्फ लाल दिल और स्टार का इमोजी लगाया है.
Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: डांसर-एक्टर राघव जुयाल और पॉपुलर यूट्यूबर-कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम की कुछ प्यारी तस्वीरें वायरल हो गई हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं और पूछ रहे हैं – क्या दोनों सच में डेट कर रहे हैं?
यूट्यूबर निहारिका एनएम को डेट कर रहे हैं राघव?
राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर निहारिका के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में राघव निहारिका को पीछे से गले लगाए मुस्कुरा रहे हैं, तो दूसरी में दोनों मजेदार पोज में नजर आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने सिर्फ लाल दिल और स्टार का इमोजी लगाया है. कोई लिखित मैसेज नहीं, लेकिन तस्वीरें काफी रोमांटिक हैं. जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, कमेंट सेक्शन में तहलका मच गया.
फैंस ने यूं किया रिएक्ट
मशहूर हस्तियों ने भी रिएक्ट किया. शहनाज गिल, रैपर रफ्तार और यूट्यूबर आशीष चंचलानी जैसे सेलिब्रिटीज ने कमेंट करके अपनी खुशी जताई. फैंस लिख रहे हैं – 'आखिरकार कन्फर्म हो गया!', 'दोनों परफेक्ट लग रहे हैं साथ में.' कुछ यूजर्स तो दिल और आंखों वाले इमोजी बरसा रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये रियल लव स्टोरी है या फिल्म प्रमोशन? राघव और निहारिका जल्द ही 'भाई तेरा स्टार है' नाम की कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं.
Also Read
फिल्म का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल कर रहे हैं. इसमें संजय कपूर और बरखा सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. कई लोग मान रहे हैं कि ये तस्वीरें फिल्म को प्रमोट करने का स्मार्ट तरीका हो सकता है. राघव जुयाल डांसिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं.
वहीं निहारिका एनएम यूट्यूब पर मजेदार वीडियोज बनाती हैं और अब फिल्मों में भी कदम रख रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर और ऑफ स्क्रीन अच्छी लग रही है. फिलहाल दोनों तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न तो राघव ने और न ही निहारिका ने ये साफ कहा है कि वे डेटिंग कर रहे हैं. लेकिन इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर काफी चर्चा पैदा कर दी है.