आर माधवन, अलका याग्निक समेत सिने जगत की इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, यहां देखें वीडियो

राष्ट्रपति भवन में आज एक खास समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक और साउथ के सुपरस्टार ममूटी को पद्म भूषण पुरस्कार मिला.

X
Antima Pal

Alka Yagnik Receiving Padma Bhushan: राष्ट्रपति भवन में आज एक खास समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक और साउथ के सुपरस्टार ममूटी को पद्म भूषण पुरस्कार मिला, जबकि लोकप्रिय अभिनेता आर. माधवन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन सभी कलाकारों को सम्मान प्रदान किया. समारोह में अलका याग्निक और ममूटी का चेहरा खुशी से चमक रहा था. दोनों ही कलाकार भावुक नजर आए. अलका याग्निक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श किए और हाथ जोड़कर अभिवादन किया. यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


आर माधवन को पद्म श्री

आर. माधवन को पद्म श्री पुरस्कार मिला है. 'रंग दे बसंती', '3 इडियट्स',  तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में उनके शानदार काम को देश भर में सराहा गया है. माधवन टीवी, फिल्म और वेब सीरीज में एक जैसे आराम से छाए रहते हैं. उनका यह सम्मान उनके बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है. यह पुरस्कार न सिर्फ इन कलाकारों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा और संगीत जगत के लिए गौरव की बात है.

राष्ट्रपति ने 65 पद्म पुरस्कार किए प्रदान

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. सम्मानित होने वालों में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी, अभिनेता आर. माधवन और टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज शामिल है.