'गलत औरत को गलत मर्द मिलेगा...’, सुनंदा शर्मा के बयान पर मचा बवाल, यूजर्स ने किया ट्रोल
सुनंदा ने बताया कि उनके एक दोस्त फैसल, जो कश्मीर में रहते हैं, ने उन्हें कुरान की एक बात बताई कि अल्लाह पाक ने कुरान में लिखा है कि सही औरत के लिए सही मर्द मिलता है और सही औरत को सही मर्द ही मिलता है. वहीं गलत औरत को हमेशा गलत मर्द ही मिलेगा.
Sunanda Sharma Views On Relationships: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. उनकी नई स्टेटमेंट ने फैंस को चौंका दिया है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में सुनंदा ने रिश्तों, टूटे दिल और पार्टनर चुनने को लेकर खुलकर बात की.
सुनंदा शर्मा के बयान पर मचा बवाल
सुनंदा ने बताया कि उनके एक दोस्त फैसल, जो कश्मीर में रहते हैं, ने उन्हें कुरान की एक बात बताई कि अल्लाह पाक ने कुरान में लिखा है कि सही औरत के लिए सही मर्द मिलता है और सही औरत को सही मर्द ही मिलता है. वहीं गलत औरत को हमेशा गलत मर्द ही मिलेगा. यह सुनकर सुनंदा काफी प्रभावित हुईं. उन्होंने आगे समझाया कि यहां 'गलत औरत' से उनका मतलब किसी की चरित्र पर सवाल उठाना नहीं है. बल्कि यह अपनी कमियों और खामियों की बात है.
'गलत औरत को गलत मर्द मिलेगा...’
सुनंदा ने कहा- 'मान लो मेरे अंदर कोई कमी है. हो सकता है मैं धोखा देने वाली प्रवृत्ति रखती हूं या किसी बात में कमीनापन है. तो मैं उसी तरह के इंसान को आकर्षित करूंगी जिसके अंदर भी वैसी ही कमी होगी. मैं उस इंसान को आकर्षित नहीं कर पाऊंगी जो दिल का बिल्कुल साफ हो. मतलब जो आप हैं, वैसा ही इंसान आपके लिए बना है और आखिरकार आप उसे जरूर मिलेंगे.'
Also Read
यह बयान पॉडकास्ट में देते हुए सुनंदा काफी सीरियस नजर आईं. उन्होंने अपनी पिछली रिलेशनशिप और ब्रेकअप के अनुभवों को भी जोड़कर यह बात कही. उनका कहना था कि रिश्ते में अगर बार-बार गलत लोग आ रहे हैं तो शायद खुद में कुछ बदलाव की जरूरत है.
सुनंदा शर्मा पंजाबी इंडस्ट्री की लोकप्रिय आवाज हैं. उनके गाने 'मम्मी नू पसंद', 'दूजी वार प्यार', जैसे कई सुपरहिट ट्रैक्स हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. लेकिन इस बयान के बाद यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कुछ यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि 'ये तो नई थ्योरी आ गई', तो कुछ कह रहे हैं 'अब तो रिश्ते बनाने से पहले कुरान चेक करना पड़ेगा.' पॉडकास्ट में सुनंदा ने यह भी कहा कि रिश्तों में धैर्य रखना चाहिए. भाग-दौड़ में सही इंसान नहीं मिलता. सही समय पर सही व्यक्ति जरूर आता है. यह बयान वायरल होते ही फैंस में चर्चा का विषय बन गया है.