मुंबई: महान पार्श्व सिंगर आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है. 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 92 वर्ष की थीं. उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की. डॉक्टरों के अनुसार उनका निधन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ. यह खबर सामने आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं हैं. उन्होंने लिखा कि आशा भोसले भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं. उनका संगीत सफर कई दशकों तक फैला रहा और उन्होंने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी आवाज ने दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है और उनके गीत हमेशा अमर रहेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के साथ अपनी पिछली मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि वह उन यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे. उन्होंने बताया कि चाहे उनकी मधुर धुनें हों या जोशीले गीत, उनकी आवाज में एक अलग ही चमक थी जो समय के साथ भी फीकी नहीं पड़ी. यह बयान दर्शाता है कि आशा भोसले का प्रभाव सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं था बल्कि उन्होंने देश के हर वर्ग को प्रभावित किया.
Deeply saddened by the passing of Asha Bhosle Ji, one of the most iconic and versatile voices India has ever known. Her extraordinary musical journey, spanning decades, enriched our cultural heritage and touched countless hearts across the world. Be it her soulful melodies or… pic.twitter.com/SbFrzf1Meu
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026Also Read
प्रधानमंत्री ने आशा भोसले के परिवार, उनके प्रशंसकों और सभी संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि यह नुकसान सिर्फ परिवार का नहीं बल्कि पूरे देश का है. उनके जाने से संगीत जगत में एक बड़ी खाली जगह बन गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि आशा भोसले आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी. उनके गीत सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक भावना हैं जो लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं. उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी.
आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है. उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से जो मुकाम हासिल किया, वह हर कलाकार के लिए प्रेरणा है. आज भी उनके गाने हर उम्र के लोगों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं जितने पहले थे.