Commonwealth Games 2026

प्रणीत मोरे का पुराना बयान चर्चा में, 'समय ठीक नहीं चल रहा' कहकर की थी समय रैना पर टिप्पणी

विवादों में घिरे प्रणीत मोरे का एक पुराना वीडियो भी अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो उस समय का है जब उन्होंने अगस्त 2025 में 'बिग बॉस 19' में एंट्री की थी. शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने साथी कॉमेडियन समय रैना को लेकर ऐसा मजाक किया था, जो अब फिर चर्चा का विषय बन गया है.

X
Antima Pal

Pranit More Controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे इन दिनों विवादों के चलते सुर्खियों में हैं. गुरुग्राम में हुए उनके एक स्टैंड-अप शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर उन पर असंवेदनशील और महिला विरोधी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं. इसके बाद स्टैंड-अप कॉमेडी में 'क्राउड वर्क' की सीमाओं को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.

प्रणीत मोरे का पुराना बयान चर्चा में

दिलचस्प बात यह है कि विवादों में घिरे प्रणीत मोरे का एक पुराना वीडियो भी अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो उस समय का है जब उन्होंने अगस्त 2025 में 'बिग बॉस 19' में एंट्री की थी. शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने साथी कॉमेडियन समय रैना को लेकर ऐसा मजाक किया था, जो अब फिर चर्चा का विषय बन गया है.

'समय ठीक नहीं चल रहा है'

दरअसल बिग बॉस के मंच पर होस्ट सलमान खान ने प्रणीत से पूछा था कि क्या वह घर के अंदर विवादों से दूर रहेंगे या फिर उनका हिस्सा बनेंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए प्रणीत ने हंसते हुए कहा था- 'चाहे मैं कोशिश भी करूं, कॉमेडियन तो हमेशा विवादों में रहते हैं. वैसे भी समय ठीक नहीं चल रहा है.'


प्रणीत का यह बयान उस समय समय रैना से जुड़े विवादों की ओर इशारा माना गया था. साल 2025 में समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में आ गया था. शो पर अश्लीलता और सार्वजनिक मंच पर आपत्तिजनक बातचीत को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे. इस मामले में समय रैना के अलावा अपूर्वा मुखीजा, आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी.

इसके अलावा दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना सहित कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अपने कार्यक्रमों और पॉडकास्ट पर माफी प्रकाशित करने का निर्देश भी दिया था. कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में उन्हें तलब भी किया गया था. अब जब खुद प्रणीत मोरे विवादों के घेरे में आ गए हैं, तब सोशल मीडिया यूजर्स उनके पुराने बयान को याद कर रहे हैं.