Poonam Pandey: 'अभी भी डर लगता है', पूनम पांडे को किससे लगता है डर? दूसरी शादी पर ये क्या बोल गईं एक्ट्रेस
पूनम पांडे अपने विवादों को लेकर खबरों में बनी रहती है. इससे पहले एक्ट्रेस अपने झूठी मौत की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरे शादी के बारे में खुलकर बात की है और बताया कि क्या वह दूसरी शादी करना चाहती है.
Poonam Pandey: विवादित एक्ट्रेस पूनम पांडे आए दिन अपने विवादों को लेकर खबरों में रहती हैं. एक्ट्रेस ने 2020 में अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी. हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई. खबरों की मानें तो गोवा में अपने हनीमून के दौरान, उन्होंने सैम को गोवा पुलिस से छेड़छाड़, धमकी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया था. उस समय पूनम को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, क्योंकि उनके सिर, आंख और चेहरे पर चोटें आई थीं.
अब, 33 साल की एक्ट्रेस ने दोबारा शादी करने के बारे में अपने विचार साझा किए हैं.
दोबारा शादी करना चाहती है पूनम पांडे
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए पांडे ने कहा, 'मैं दो साल से सिंगल हूं और अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं. निजी तौर पर, मुझे लगता है कि मैं इस मामले में बदकिस्मत रही हूं, लेकिन मैं बहुत खुश हूं. मेरा एक खूबसूरत परिवार और एक खूबसूरत करियर है. मैं इससे खुश हूं. मैं ओपन हूं, लेकिन अभी भी डर लगता है- मुझे भरोसे की समस्या है.'
घरेलू हिंसा का शिकार हुई पूनम पांडे
कंगना रनौत के होस्ट किए गए शो में कंटेसटेंट रह चुकी पूनम पांडे ने अपने एक्स पति सैम के घरेलू दुर्व्यवहार का सामना करने के बारे में खुलकर बात की.शो में शामिल हुए करणवीर बोहरा के साथ बातचीत में, उन्होंने साझा किया, 'अगर मैं अपने कुत्ते से प्यार करती हूं और उसके साथ सोती हूं, तो वह कहेगा कि मैं अपने कुत्तों से उससे ज्यादा प्यार करती हूं. यह किस तरह का बयान है? मुझे अपने कुत्तों से प्यार करने के लिए क्यों पीटा जाना चाहिए? क्या यह ब्रेन हैमरेज होने का कारण है? क्योंकि मेरे पास एक है,'
इसी एपिसोड के दौरान, उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपनी सूंघने की शक्ति खो चुकी थीं क्योंकि उन्हें अक्सर एक ही जगह पर पीटा जाता था. पूनम ने कहा, 'मेरे दिमाग की चोट ठीक नहीं हुई क्योंकि वह मुझे बार-बार एक ही जगह पर पीटता रहता था. मैं इसे छिपाने के लिए मेकअप, ग्लॉस लगाती और सबके सामने हंसती थी. मैं सबके सामने बहुत कूल बनकर रहती थी. मुझे बार-बार एक ही जगह पर पीटा जाता था.'
और पढ़ें
- Ramadan 2025: किन लोगों को रमजान में रोजा नहीं रखने की होती है छूट, यहां जानें पूरी डिटेल
- ब्रिटेन-यूक्रेन डील: ट्रंप से झटका मिलने के बाद ब्रिटेन ने दी अरबों डॉलर की मदद, जेलेंस्की बोले- साझेदारी से मिलेगा लाभ
- Govinda Divorce: कितनी सच है गोविंदा की तलाक की खबरें...? बहन कामिनी खन्ना ने खोल दिए घर के भेद, इंटरनेट हैरान!