'पेद्दी' इवेंट में हंगामा, राम चरण की तरफ दौड़ा फैन, घबरा गईं जाह्नवी कपूर; Video

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे राम चरण की तरफ दौड़ पड़ा. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैन स्टेज की तरफ तेजी से बढ़ रहा था. वहां राम चरण, जाह्नवी कपूर और डायरेक्टर बुची बाबू सना मौजूद थे.

x
Antima Pal

Ramcharan Viral Video: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोमवार 1 जून को फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशन के लिए विजयवाड़ा पहुंचे थे. इवेंट के दौरान एक फैन की हरकत से माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया. 

सिक्योरिटी तोड़कर स्टेज की तरफ दौड़ा फैन

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे राम चरण की तरफ दौड़ पड़ा. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैन स्टेज की तरफ तेजी से बढ़ रहा था. वहां राम चरण, जाह्नवी कपूर और डायरेक्टर बुची बाबू सना मौजूद थे. बताया जा रहा है कि फैन राम चरण का बहुत बड़ा दीवाना है. उसने अपने बाल भी राम चरण की तरह ही स्टाइल कर रखे थे. जैसे ही वो एक्टर के करीब पहुंचा, सिक्योरिटी टीम तुरंत हरकत में आ गई.

बॉडीगार्ड ने संभाला मोर्चा, जाह्नवी दिखीं असहज

राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और MMA फाइटर केविन कुंटा ने तुरंत फैन को पकड़ा और स्टेज से दूर ले गए. केविन ने फैन को उठाकर बाहर किया ताकि कोई अनहोनी न हो. इस अचानक हुई घटना से स्टेज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. जाह्नवी कपूर काफी घबरा गईं. 

वीडियो में एक्ट्रेस डरी-सहमी और असहज नजर आ रही हैं. वो सिक्योरिटी टीम के बीच खुद को संभालती दिखीं. टीम ने तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया और माहौल शांत कराया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इवेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग फैन की दीवानगी को पागलपन बता रहे हैं, तो कुछ सिक्योरिटी की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने जाह्नवी के लिए चिंता भी जताई. फिल्म 'पेद्दी' को लेकर बज बना हुआ है. राम चरण और जाह्नवी पहली बार फिल्म 'पेद्दी' में साथ नजर आएंगे. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसे बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है.