Peddi Box Office Collection Day 3: राम चरण की पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तीन दिनों में रणवीर की 'धुरंधर' को चटाई धूल!
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी नोट कमाए हैं. जानकारी के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन और भी बेहतर प्रदर्शन किया और भारत में ₹28.85 करोड़ (नेट) की कमाई की है.
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो हई है. रिलीज होती ही यह इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है. जहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी चर्चा बटोरी है, वहीं यह विवादों में भी घिरी रही है. कई सोशल मीडिया यूजर्स और क्रिटिक्स ने फिल्म के मेकर्स पर जान्हवी के किरदार को गलत तरीके से पेश करने (objectifying) का आरोप लगाया है.
पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
विवाद के बावजूद, 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. जानकारी के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन और भी बेहतर प्रदर्शन किया और भारत में ₹28.85 करोड़ (नेट) की कमाई की है. तीसरे दिन का कलेक्शन दूसरे दिन की ₹26.90 करोड़ की कमाई से 7.2% ज्यादा है, जो दिखाता है कि आलोचनाओं के बावजूद दर्शकों की फिल्म में दिलचस्पी बनी हुई है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹125.25 करोड़ हो गया है. इसके अलावा रिलीज के तीन दिनों के बाद इसका भारत ग्रॉस कलेक्शन ₹149.07 करोड़ है. तीसरे दिन, 'पेद्दी' ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से ₹8 करोड़ कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी ग्रॉस कमाई ₹42 करोड़ हो गई. फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹191.07 करोड़ तक पहुंच गया है.
पेद्दी का बजट
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पेद्दी' को ₹300–350 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है. हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर बजट की पुष्टि नहीं की है. इंडिया डेली इस फिल्म को 3.5 स्टार देता है. रिव्यू की बात करें तो फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने बेहतरीन डायरेक्शन किया है. उन्हें फिल्म और अपने किरदारों से क्या चाहिए, इस बारे में वे बहुत साफ हैं. कुछ कमियों के बावजूद ए. आर. रहमान अपने शानदार म्यूजिक के साथ अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई फिल्म
फिल्म के कलेक्शन के अलावा फिल्म अपने विवादों की वजह से चर्चा में बनीं हुई है. एक तरफ जहां फिल्म के डायरेक्शन की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर भी मेकर्स को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. कहा जा रहा है मेकर्स ने जान्हवी के किरदार को गलत तरीके से पेश किया है.
और पढ़ें
- 'शाहरुख के बारे में ऐसा बोल के दिखाओ...', 30 के बाद तापसी पन्नू को नहीं मिल रहे ऐसे रोल, भड़कीं एक्ट्रेस
- नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; केरल के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
- 'कॉकरोचों ने कमाल कर दिया', प्रकाश राज ने किया कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का समर्थन