Bigg Boss OTT 3: 'मैं कम वोट के कारण बाहर नहीं हुई, मुझे घरवालों ने...', पायल मलिक का फूटा गुस्सा
सिंगर पायल मलिक बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर होने वाली पायल मलिक पहली प्रतिभागी हैं. पायल भले ही शो से बाहर हो चुकी हों लेकिन उनके पति अरमान मलिक की दूसरी पत्नी अभी भी शो में हैं. यही नहीं पायल मलिक के फैंस ने मांग की है कि उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में वापस बुलाया जाए.
social media
Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दो-दो पत्नियों के साथ मजे कर रहे थे लेकिन अब उनकी एक पत्नी पायल मलिक का सफर खत्म हो गया है. पहले ही हफ्ते में वह शो से बाहर हो चुकी हैं. पायल बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं. पायल मलिक ने शो से बाहर होने के बाद एक वीडियो जारी कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.
मुझे घरवालों ने ही किया बाहर
उन्होंने कहा कि वह ऑडियंस के कम वोट करने के कारण बाहर नहीं हुई हैं बल्कि अपने घरवालों की वजह से बाहर आई हूं. मुझे घरवालों ने नॉमिनेट किया जिसकी वजह से मैं बाहर आई हूं, वरना मैं और अच्छा खेल सकती थी. पायल ने यह भी कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है. उन्हें पहले हफ्ते में बाहर नहीं आना था. किसी और को बाहर जाना चाहिए था.