1000 करोड़ी 'धुरंधर 2' के सामने डटी 'उस्ताद भगत सिंह' का क्या है हाल? 12वें दिन फिल्म ने कमाए इतने नोट
'धुरंधर 2' की भारी सफलता के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' ने अपना आधार बनाए रखा है. पवन कल्याण के मजबूत फैन बेस की वजह से फिल्म दूसरे हफ्ते में भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर पा रही है. दर्शक फिल्म में दिए गए मैसेज और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ कर रहे हैं.
मुंबई: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल हालात के बावजूद स्थिर परफॉर्म कर रही है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने 12 दिनों में भारत में लगभग 70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. विश्व स्तर पर इसकी कमाई 94 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है.
फिल्म के डायरेक्टर हरिश शंकर हैं. यह एक्शन पैक्ड ड्रामा है, जिसमें पवन कल्याण ने जोरदार परफॉर्मेंस दी है. फिल्म में देशभक्ति, मैसेज और एक्शन का अच्छा मिश्रण है, जो पवन कल्याण के फैंस को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के सामने इसे कड़ी टक्कर मिल रही है.
'उस्ताद भगत सिंह' का दिन 12 का कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले हफ्ते में 65.95 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए. दूसरे हफ्ते में कलेक्शन धीमा रहा. दिन 8 पर 1 करोड़, दिन 9 पर 1.10 करोड़, शनिवार को 86 लाख और रविवार को 1.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई. सोमवार (दिन 12) को फिल्म का सबसे कम कलेक्शन रहा – सिर्फ 35 लाख रुपये. इसके साथ भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 70.29 करोड़ रुपये हो गया.
भारत में ग्रॉस कलेक्शन 82.6 करोड़ के आसपास है. ओवरसीज से करीब 11.78 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 94.38 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी औसतन 14.55 प्रतिशत रही. मॉर्निंग शो में 9.55%, आफ्टरनून में 13.73%, इवनिंग में 17.09% और नाइट शो में 13.09% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. कुल 17 हजार से ज्यादा शोज में फिल्म चल रही है, लेकिन अब स्क्रीन्स की संख्या कम हो रही है.
'धुरंधर 2' की भारी सफलता (1000 करोड़ क्लब) के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' ने अपना आधार बनाए रखा है. पवन कल्याण के मजबूत फैन बेस की वजह से फिल्म दूसरे हफ्ते में भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर पा रही है. दर्शक फिल्म में दिए गए मैसेज और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म अभी भी कुछ स्क्रीन्स पर चल रही है और आने वाले दिनों में हॉलिडे या वर्ड ऑफ माउथ से थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है.