Ajay Devgn Film Chauhaan Title Announcement: अजय देवगन एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी करने को तैयार हैं. उनकी नई फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. टीजर में अजय का जबरदस्त लुक और पावरफुल डायलॉग ने फैंस को जोश से भर दिया है.
अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा- 'चौहान आ रहा है. पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर. ये आपके लिए है. मैं वही बिग स्क्रीन एक्शन फिर से वापस ला रहा हूं, जिससे प्यार करना आपने सिखाया था.' इस पोस्ट के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म हो गई है.
#CHAUHAAN aa raha hai.
On your birth anniversary, Papa, this one's for you. Bringing back the raw, big-screen action you taught me to fall in love with 💥#CHAUHAAN releases in cinemas on 1st October, 2027.#JyotiDeshpande @aanandlrai #HimanshuSharma #NeerajYadav @jiostudios… pic.twitter.com/4yJaW5kNxH
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 25, 2026
टीजर में अजय देवगन का फियरस अवतार देखने लायक है. एक्शन से भरपूर वीडियो में मास एंटरटेनर का पूरा स्वाद है. बैकग्राउंड में आइकॉनिक गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' बज रहा है, जो पुरानी यादों को ताजा कर रहा है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस डायलॉग को लेकर हो रही है, वो है – 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है.' यूजर्स इस डायलॉग को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर इंडायरेक्ट डिग मान रहे हैं.
फिल्म एक प्योर मास एंटरटेनर होने वाली है, जिसमें अजय का खतरनाक एक्शन, स्टाइल और पावर पैक्ड परफॉर्मेंस दिखेगा. टीजर देखकर लग रहा है कि फिल्म में थ्रिल, एक्शन और मनोरंजन का पूरा पैकेज होगा. फिल्म की रिलीज डेट अजय देवगन के पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर रखी गई है, जो उनके लिए बहुत खास है. फैंस को उम्मीद है कि 'चौहान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी और पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी. 'चौहान' 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.