Padma Award 2025: शारदा सिन्हा से लेकर अरिजीत सिंह तक, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन सितारों को मिला पद्म पुरस्कार
गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है. इस पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में एंटरटेनमेंट जगत के भी कई सितारे शामिल है. इसमें लोकगायिका शारदा सिन्हा से लेकर पंकज उदास तक का नाम शामिल है.
Padma Award 2025: गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है. इस पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में एंटरटेनमेंट जगत के भी कई सितारे शामिल है. इसमें लोकगायिका शारदा सिन्हा से लेकर पंकज उदास तक का नाम शामिल है.
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन सितारों को मिला पद्म पुरस्कार
इस साल गृह मंत्रालय ने सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की है. गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले की शाम को पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किए गए, जिसमें गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया. गायक अरिजीत सिंह, निर्देशक शेखर कपूर, अभिनेता अजित कुमार और दिवंगत गायक पंकज उधास उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
Also Read
पद्म पुरस्कारों की घोषणा
शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के शीर्ष नागरिक सम्मानों में से एक 2025 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. गृह मंत्रालय ने सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगी.
दिवगंत गायिका शारदा सिन्हा को किया सम्मानित
पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वालों में प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा भी शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है. अपने बेहतरीन छठ गीतों के लिए मशहूर शारदा का पिछले साल 5 नवंबर को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था. उन्हें संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है.
इन सितारों को मिला पद्म भूषण
इसके अलावा सम्मान पाने वाले सितारों में अनंत नाग, जतिन गोस्वामी, दिवंगत गायक पंकज उधास, फिल्म निर्माता और शेखर कपूर जैसे नाम शामिल हैं. 113 पद्म श्री पुरस्कारों में से, अद्वैत चरण गडनायक, अच्युत रामचन्द्र पालव, अशोक लक्ष्मण सराफ, अश्विनी भिड़े देशपांडे, बैरी गॉडफ्रे जॉन, गोकुल चंद्र दास, फारूक अहमद मीर, दुर्गा चरण रणबीर, भरत गुप्त, गुरुवयूर दोराई, हरचंदन सिंह भट्टी, हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले, हसन रघु, जसपिंदर नरूला, जोयनाचरण बाथरी और निर्मला देवी को दिया गया. गायक अरिजीत सिंह और रिकी केज को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है.