रियो डी जनेरियो में हेलीकॉप्टर क्रैश, ओलिवर ट्री का 32 साल की उम्र में निधन; सिंगर समेत 6 की मौत
अमेरिकन सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री का दुखद निधन हो गया है. वे सिर्फ 32 साल के थे. रियो डी जनेरियो (ब्राजील) में रविवार सुबह दो हेलीकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए.
नई दिल्ली: अमेरिकन सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री का दुखद निधन हो गया है. वे सिर्फ 32 साल के थे. रियो डी जनेरियो (ब्राजील) में रविवार सुबह दो हेलीकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए, जिसमें वे भी सवार थे. इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर में 5 लोग सवार थे, जिसमें ओलिवर ट्री, लुकास विग्नाले, गासपर प्रिम, लुकास ब्रिटो चावेस और पायलट अलेक्जेंडर सौजा थे. दूसरा हेलीकॉप्टर सिर्फ एक पायलट चार्ल्स मार्सिलैक चला रहा था. दोनों हेलीकॉप्टर रेसियो दोस बांदेरांतिस इलाके के ऊपर टकराए. ओलिवर ट्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस हादसे से कुछ समय पहले का है.
Also Read
संगीत जगत में शोक की लहर:
ओलिवर ट्री को उनका अनोखा बाल कट (बाउल हेयरकट) और मजेदार स्टाइल के लिए बहुत पसंद किया जाता था. उनके गाने ‘Life Goes On’, ‘Miss You’ और ‘When I’m Down’ ने उन्हें दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाई. कैलिफोर्निया के रहने वाले ओलिवर ने अपने गानों से अरबों स्ट्रीम्स हासिल किए थे और लाखों फैंस बनाए थे. अभी इस हादसे की वजह की जांच चल रही है. इस दुखद घटना से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर है.