OTT पर गलती से भी मिस न करें सुशांत सिंह राजपूत की ये धांसू फिल्में
Babli Rautela
14 Jun 2026
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
सुशांत की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार बखूबी निभाया. अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
शुद्ध देसी रोमांस
मनीष शर्मा की डायरेक्टेड ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में सुशांत और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी ने रोमांटिक कॉमेडी का मजा दिया. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
छिछोरे
नितेश तिवारी की ‘छिछोरे’ सुशांत की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है. कॉलेज लाइफ, दोस्ती और असफलता से उबरने की कहानी वाली यह फिल्म फिलहाल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
केदारनाथ
2018 की फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत ने 2013 उत्तराखंड बाढ़ की पृष्ठभूमि पर मंसूर का रोल निभाया. यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है.
काई पो छे!
अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काई पो छे!’ से सुशांत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. यह जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
दिल बेचारा
सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई ‘दिल बेचारा’ उनकी आखिरी फिल्म थी. मुकेश छाबड़ा की डायरेक्टेड यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई थी और आज भी वहां उपलब्ध है.
सुशांत की यादगार फिल्में
‘राब्ता’, ‘सोनचिरिया’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ और ‘ड्राइव’ जैसी फिल्मों में भी सुशांत ने अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई. इनमें से कई अब विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं.