'मैं दोस्त के घर पर थी...', आरसीबी सेलिब्रेशन वीडियो पर नुसरत भरूचा ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
31 मई को जब आरसीबी ने आईपीएल का खिताब जीता तो नुसरत बेहद उत्साहित नजर आईं. उन्होंने स्टोरी में खुशी जताते हुए वीडियो पोस्ट किया. लेकिन कुछ ही देर में वीडियो में सुनाई दे रही 'मोनिंग' और 'स्लैपिंग' जैसी आवाजों को लेकर ट्रोलिंग शुरू हो गई. वीडियो वायरल हो गया और स्क्रीन रिकॉर्डिंग हर तरफ फैल गई.
Nushrratt Bharuccha Reacts RCB Video: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत के बाद अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने जो इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, वह सोशल मीडिया पर भारी चर्चा का विषय बन गई. वीडियो में बैकग्राउंड में सुनाई दे रही अजीब आवाजों को लेकर लोगों ने तरह-तरह की अफवाहें फैला दीं. अब नुसरत ने खुद इस पर सफाई दी है.
आरसीबी सेलिब्रेशन वीडियो पर नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी
31 मई को जब आरसीबी ने आईपीएल का खिताब जीता तो नुसरत बेहद उत्साहित नजर आईं. उन्होंने स्टोरी में खुशी जताते हुए वीडियो पोस्ट किया. लेकिन कुछ ही देर में वीडियो में सुनाई दे रही 'मोनिंग' और 'स्लैपिंग' जैसी आवाजों को लेकर ट्रोलिंग शुरू हो गई. वीडियो वायरल हो गया और स्क्रीन रिकॉर्डिंग हर तरफ फैल गई. नुसरत को विवाद से बचने के लिए स्टोरी जल्दी डिलीट करनी पड़ी.
Also Read
अब नुसरत भरुचा ने साफ-साफ बताया कि वे उस समय अपने दोस्त के घर मैच देख रही थीं. उन्होंने कहा कि वीडियो में जो आवाजें आ रही थीं, वे किसी पिल्ले की थीं. नुसरत ने लिखा कि घर में छोटा पिल्ला था, जो खेल रहा था और उसी की वजह से ऐसी आवाजें आ रही थीं. पूरी बात बस इतनी सी थी.'
अभिनेत्री ने अपने फैंस को बताया कि मैच की खुशी में उन्होंने वीडियो बनाया था. बैकग्राउंड में पिल्ले की आवाजें थीं, जिन्हें कुछ लोगों ने गलत तरीके से समझ लिया. नुसरत ने कहा कि वे इस पूरे विवाद पर हैरान हैं. उन्होंने फैंस से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सच्चाई समझें.
नुसरत भरुचा हाल के दिनों में अपनी फिल्मों और बोल्ड अवतार के लिए चर्चा में रहती हैं. वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की छोटी-छोटी खुशियां शेयर करती हैं. आरसीबी की जीत पर उनका उत्साह भी क्रिकेट फैंस की तरह ही था.