IPL 2026

इंडस्ट्री की स्वीटी बनकर छा गईं नुसरत भरूचा, आज बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' कर रही हैं फिल्मों में राज

बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता. लेकिन नुसरत भरूचा ने मेहनत और शानदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई और आज करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: नुसरत भरूचा आज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और धीरे धीरे अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया. आज वह कॉमेडी से लेकर सीरियस फिल्मों तक हर किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल्स से की थी लेकिन उसके बाद से ही उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने साल 2006 में फिल्म जय संतोषी मां से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि इस फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई और उन्हें लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा.

एक फिल्म ने चमका दी नुसरत भरूचा की किस्मत

नुसरत के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2011 में आया जब उन्हें फिल्म प्यार का पंचनामा मिली. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म युवाओं के बीच जबरदस्त हिट साबित हुई और नुसरत की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया. यहीं से उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई. बता दें की नुसरत भरूचा इससे पहले Love Sex Aur Dhokha में भी नजर आई थीं. फिल्म में उनके काम ने इंडस्ट्री का ध्यान जरूर खींचा था, लेकिन असली स्टारडम उन्हें प्यार का पंचनामा से मिला.

प्यार का पंचनामा 2 ने बनाया स्टार

पहली फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने फिल्म का सिक्वल यानी प्यार का पंचनामा 2 रिलीज की. यह फिल्म भी सुपरहिट रही और नुसरत बॉलीवुड की पसंदीदा और हिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गईं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट देती रहीं. इसके बाद नुसरत भरूचा फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में स्वीटी के किरदार में नजर आईं. इस फिल्म ने उन्हें घर घर में पहचान दिला दी. लोग उन्हें प्यार से बॉलीवुड की स्वीटी कहने लगे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और नुसरत का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया.

ड्रीम गर्ल बनकर किया राज

साल 2019 में नुसरत ने अयुष्मान खुर्राना के साथ फिल्म Dream Girl में काम किया. फिल्म में उनकी एक्टिंग और केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. यह फिल्म भी सुपरहिट रही और नुसरत ने बॉलीवुड में अपनी जगह और मजबूत कर ली.