IPL 2026

'सरके चुनर' को लेकर हुए विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर...'

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी. उन्होंने बताया, 'यह गाना मैंने तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था. मैंने हां इसलिए कहा क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और इसमें संजय दत्त जैसे बड़े आइकन के साथ काम करने का मौका मिला.'

x
Antima Pal

मुंबई: नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के विवाद पर खुलकर बात की है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कहा कि गाने के हिंदी लिरिक्स 'अश्लील' और 'अनुचित' हैं और उन्हें हिंदी अनुवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इस विवाद के बाद गाने के मेकर्स ने हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है. 

'सरके चुनर' को लेकर हुए विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी

नोरा फतेही ने बुधवार (18 मार्च) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी. उन्होंने बताया, "यह गाना मैंने तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था. मैंने हां इसलिए कहा क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और इसमें संजय दत्त जैसे बड़े आइकन के साथ काम करने का मौका मिला. कौन मना करेगा उनसे काम करने से? मैंने सोचा कि यह किसी आइकॉनिक गाने का रीमेक है."

नोरा ने आगे कहा, "शूटिंग के दौरान मैं पूरी तरह फिल्ममेकर्स पर निर्भर थी. वे मुझे गाने का अनुवाद बताते थे और तब कुछ भी अनुचित या अश्लील नहीं लगा. लेकिन अब जो हिंदी वर्जन बनाया गया है, उसमें डबिंग की गई है और लिरिक्स बहुत ही अनुचित हैं. मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, न ही कोई अप्रूवल लिया गया."

'मेरी और संजय दत्त की AI से इमेज बनाई'

एक्ट्रेस ने AI जनरेटेड इमेज का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "उन्होंने मेरी और संजय दत्त की AI से इमेज बनाई, जिससे मैं पहले से ही नाराज थी क्योंकि मैं AI के खिलाफ हूं. लेकिन इवेंट में मुझे सम्मानजनक तरीके से व्यवहार करना पड़ा, क्योंकि मीडिया और फिल्ममेकर्स के सामने था."

आलोचना की वजह से ही मेकर्स को गाना हटाना पड़ा

नोरा ने बैकलैश के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आई आलोचना की वजह से ही मेकर्स को गाना हटाना पड़ा. विवाद इतना बढ़ गया कि लोकसभा में भी चर्चा हुई, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर उचित प्रतिबंध जरूरी हैं. NHRC ने नोटिस जारी किया, AICWA ने बैन की मांग की और कई शिकायतें दर्ज हुईं.

यह गाना कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' का हिस्सा है, जिसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं. फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होनी है और कई भाषाओं में डब होगी. हिंदी वर्जन हटने के बाद भी कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन उपलब्ध हैं. लिरिक्स के बारे में लिरिसिस्ट रकीब आलम ने भी सफाई दी कि उन्होंने सिर्फ कन्नड़ से अनुवाद किया, मूल लिरिक्स डायरेक्टर प्रेम के हैं. कई लोगों ने इसे बॉलीवुड में गिरावट बताया, जबकि कुछ ने कहा कि ऐसे गाने समाज पर बुरा असर डालते हैं.