34 के हुए प्रियंका चोपड़ा के निक जोनस, फैन से पति तक का सफर है बेहद दिलचस्प, ऐसे मिला 'नेशनल जीजू' का टाइटल
16 सितंबर 1992 को अमेरिका में निकोलस जेरी जोनस के रूप में निक का जन्म हुआ. उनके पिता पॉल केविन जोनस म्यूजिशियन थे और चर्च में गाते थे. मां डेनिस मिलर जोनस साइन लैंग्वेज टीचर के साथ गायकी भी करती थीं.
Nick Jonas Birthday: निक जोनस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिशियन निक की कहानी सिर्फ गानों तक सीमित नहीं है. इसमें परिवार का सपोर्ट, संगीत का जुनून और प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात जैसी खास बातें शामिल हैं. आइए जानते हैं उनके सफर की कुछ रोचक बातें.
छोटी उम्र से ही था गाने का शौक
16 सितंबर 1992 को अमेरिका में निकोलस जेरी जोनस के रूप में निक का जन्म हुआ. उनके पिता पॉल केविन जोनस म्यूजिशियन थे और चर्च में गाते थे. मां डेनिस मिलर जोनस साइन लैंग्वेज टीचर के साथ गायकी भी करती थीं. परिवार में तीन भाई और थे- जोए, केविन और छोटे फ्रैंकी. संगीत घर का माहौल था, इसलिए निक को छोटी उम्र से ही गाने का शौक लग गया. कहा जाता है कि मां ने ब्यूटी पार्लर में उनके हुनर को पहचाना और आगे बढ़ाने का हौसला दिया.
Also Read
शादी के बाद भारत में निक की लोकप्रियता बढ़ी. फैंस उन्हें प्यार से 'क्यूट जीजू' कहने लगे. धीरे-धीरे यह टैग 'नेशनल जीजू' बन गया. आज निक और प्रियंका अपनी बेटी मालती के माता-पिता हैं. निक के गाने अब भारत में भी काफी सुने जाते हैं.