Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूखी ने जीता 'बिग बॉस सीजन 17' का खिताब, 50 लाख कैश समेत मिली चमचमाती कार
Bigg Boss 17 Winner: रियालिटी शो 'बिग बॉस सीजन-17' का खिताब मुनव्वर फारूखी ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने अपने जन्मदिन पर इस खिताब को जीता है. ट्रॉफी के साथ ही उनको 50 लाख कैश और एक चमचमाती कार मिली है.
Bigg Boss 17 Winner: फाइनली 'बिग बॉस सीजनल 17' को अपना विनर मुनव्वर फारूखी के रूप में मिल गया है. मुनव्वर फारूखी ने इस सीजन के खिताब को अपने नाम करने के साथ ही एक चमचमाती ट्रॉफी, ब्रैंड न्यू कार और 50 लाख रुपये का इनाम भी जीता है. 105 दिन के इस शो में मुनव्वर ने काफी उतार-चढ़ाव देखे और अपनी पर्सनल लाइफ के परखच्चे भी उड़वाए. इस बाद भी वे गिरे और उठकर खड़े हुए व इस सीजन को अपने नाम कर गए. इसी दिन मुनव्वर का जन्मदिन भी था.
मुनव्वर फारूखी का मुकाबला अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी के साथ था. मुनव्वर ने शुरू में ही कहा था कि इस सीजन की ट्रॉफी डोंगरी ही जाएगी. वहीं, इस सीजन में हुआ भी ऐसा ही, ट्रॉफी न तो बिलासपुर, न पंजाब गई, उसे डोंगरी का राजा ही अपने साथ ले जा रहा है. मुनव्वर की इस जीत से फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं.