'पैसा बोलता है...', समय रैना के साथ विज्ञापन करने पर मुकेश खन्ना को लोगों ने किया ट्रोल, सुनाई खरी-खरी
मुकेश खन्ना इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना कर रहे हैं. वजह है कॉमेडियन समाय रैना के साथ उनका नया विज्ञापन.
Mukesh Khanna Faces Backlash: शक्तिमान के किरदार के लिए मशहूर वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना कर रहे हैं. वजह है कॉमेडियन समय रैना के साथ उनका नया विज्ञापन. कुछ महीने पहले मुकेश खन्ना समय रैना के शो 'India’s Got Latent' की आलोचना करते नजर आए थे, लेकिन अब दोनों एक मोबाइल फोन के प्रमोशनल वीडियो में साथ नजर आ रहे हैं.
समय रैना के साथ विज्ञापन करने पर मुकेश खन्ना को लोगों ने किया ट्रोल
विज्ञापन काफी मजेदार अंदाज में शुरू होता है. इसमें समय रैना फोन पर बात करते हुए कहते हैं. 'थैंक्स यार, शो अब वापस आ रहा है. अंधेरा ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता.' अचानक कैमरा ऊपर घूमता है और छत पर मुकेश खन्ना खड़े दिखते हैं. समय हैरान होकर पूछते हैं- 'सर आप मेरी छत पर क्या कर रहे हैं?' मुकेश खन्ना जवाब देते हैं- 'तेरी टेढ़ी दुम सीधी करने आया हूं समय रैना.'
Also Read
'पैसा बोलता है...'
उन्होंने आगे कहा- 'तीन एफआईआर होने के बाद भी तुमने सबक नहीं लिया. अब तुम्हारा मुंह काला करना पड़ेगा.' समय के कॉमेडी स्टाइल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा- 'तुम भारत में रहते हो लेकिन जोक्स अमेरिकन स्टाइल करते हो.' विज्ञापन के अंत में समय रैना मुकेश खन्ना से कहते हैं- 'सॉरी शक्तिमान.' यह विज्ञापन हल्के-फुल्के माहौल में बनाया गया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर मुकेश खन्ना पर जमकर निशाना साधा है.
नेटिजन्स का गुस्सा
एक यूजर ने लिखा- 'शेमलेस मुकेश खन्ना. पहले समय को 'कुत्ते की दुम' कहते थे, अब उनके साथ ऐड कर रहे हैं. अब कहां गया उनका सम्मान?ट दूसरे यूजर ने टिप्पणी की- 'मुकेश खन्ना पहले आलोचना करते थे, अब पैसे के लिए साथ काम कर रहे हैं. रिस्पेक्ट या रेवेन्यू?' कुछ यूजर्स ने समय रैना की तारीफ भी की कि वे मार्केट को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने सनील पाल और मुकेश खन्ना जैसे आलोचकों के साथ अब विज्ञापन कर लिया.