म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी! MTV Hustle के पांचवें सीजन की धमाकेदार वापसी, रिलीज डेट आउट
MTV Hustle का पांचवां सीजन आखिरकार दस्तक दे रहा है. इस बार शो की शुरुआत अगस्त में होनी है और रैप के बादशाह एक बार फिर जज की कुर्सी संभालते नजर आएंगे. शो के मेकर्स ने एक मजेदार प्रोमो जारी करके रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.
Hustle Season 5 Release Date: MTV Hustle का पांचवां सीजन आखिरकार दस्तक दे रहा है. इस बार शो की शुरुआत अगस्त में होनी है और रैप के बादशाह एक बार फिर जज की कुर्सी संभालते नजर आएंगे. शो के मेकर्स ने एक मजेदार प्रोमो जारी करके रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, जो देखते ही फैंस का जोश बढ़ गया है.
म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी!
प्रोमो में AI का मजेदार ट्विस्ट दिया गया है. इसमें सबसे पहले एक वॉइस सुनाई देती है- 'उसी AI हमने Hustle 5 के लिए परफेक्ट जज क्रिएट किया है.' स्क्रीन पर AI जनरेटेड Badshah नजर आता है, लेकिन सब कुछ ठीक वैसा नहीं होता जैसा सोचा गया था. तभी असली Badshah एंट्री मारते हैं और कहते हैं- 'Prompt से तो नहीं हो पाएगा.' इसके बाद वो अपनी सिग्नेचर स्टाइल में बोलते हैं- 'Hustle 5 guys, let's keep it real.' यह लाइन सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. Badshah की इस वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का सिलसिला शुरू हो चुका है.
Hustle 5 कब और कहां देखें?
'MTV Hustle Season 5' 8 अगस्त 2026 को प्रीमियर होगा. नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे MTV पर टेलीकास्ट किए जाएंगे. साथ ही शो को JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा. यानी अब घर बैठे ही आप नए रैपर्स की धुन सुन सकेंगे.
Also Read
शो में Badshah के अलावा और जज कौन होंगे, यह अभी ऑफिशियली नहीं बताया गया है. लेकिन फैंस पहले से ही डिटेक्टिव बन गए हैं. Reddit, Instagram और फैन पेजेस पर हर छोटी-छोटी अपडेट पर चर्चा चल रही है. कुछ नामों की अटकलें भी जोरों पर हैं. MTV Hustle भारत का पहला रैप रियलिटी शो है, जो साल 2019 में शुरू हुआ था. इस शो ने कई नए टैलेंट को मेनस्ट्रीम दिया है. इस बार भी Hustle 5 से नए रैपर्स उभरने की उम्मीद है. फैंस अब बेसब्री से 8 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं.